Categories: बड़ी खबर

योगी आदित्यनाथ का एक बार फिर राज्य रोहण, शपथ ग्रहण समारोह थोड़ी ही देर बाद

Bharat varta desk: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश के दोबारा मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। उनका शपथ ग्रहण समारोह 4 बजे दिन में होगा। इसके लिए उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेई स्टेडियम को पूरी तरह सजाया गया है। सूत्रों के अनुसार योगी कैबिनेट में 51 मंत्री शपथ ग्रहण करेंगे। इनमें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह भी शामिल हैं। पहले की तरह दो उप मुख्यमंत्री होने की बात कही जा रही है। केशव प्रसाद मौर्य को फिर से दोहराया जा सकता है। कुल 5 महिला मंत्री बनाए जाने की चर्चा है। कन्नौज के आईजी रहे असीम अरुण और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करीबी पूर्व आईएएस अधिकारी एके शर्मा को भी मंत्री बनाया जा सकता है। शपथ ग्रहण के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देश के सभी महत्वपूर्ण मंत्री मौजूद रहेंगे। अमिताभ बच्चन समेत सिने जगत की कई महत्वपूर्ण हस्तियां और मुकेश अंबानी व गौतम अडानी समेत उद्योग जगत के कई प्रमुख लोगों के इस मौके पर मौजूद रहने की सूचना है। बड़ी संख्या में साधु संतों को भी शपथ ग्रहण समारोह में आमंत्रित किया गया है।

कौन-कौन विशेष अतिथि
योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, अनुराग ठाकुर, नरेंद्र सिंह तोमर समेत अन्य केंद्रीय मंत्री शामिल होंगे।

संभावित मंत्री
संजय निषाद, बृजेश पाठक, संदीप सिंह, सतीश महाना, नितिन अग्रवाल, पंकज सिंह, अदिति सिंह, असीम अरुण, पूर्व IAS एके. शर्मा, दयाशंकर सिंह, नंदगोपाल गुप्ता नंदी,अर्पणा यादव, आशीष पटेल, बेबी रानी मौर्य, सूर्य प्रताप शाही, अनिल राजभर, जितिन प्रसाद समेत कुछ अन्य नाम संभावित मंत्रियों के रूप में लिए जा रहे हैं।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

Ex Deputy CM और DMK नेता उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार

Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More

2 months ago

प्रहलाद जोशी देश के नए शिक्षा मंत्री

Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More

2 months ago

सीजेपी ने छात्र आंदोलन खत्म करने का किया ऐलान

Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More

2 months ago

NTA के 47 कर्मचारी बर्खास्त

Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More

2 months ago

केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटाया, एनटीए प्रमुख प्रदीप जोशी कब हटेंगे?

Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More

2 months ago