बड़ी खबर

सुशील मोदी ने सेंट्रल स्कूल के दाखिले में सांसद और मैनेजमेंट कोटा खत्म करने की मांग की

‍Bharat varta desk: भाजपा के सांसद सुशील कुमार मोदी ने केंद्रीय विद्यालयों के दाखिले में सांसद और प्रबंधन समिति के कोटे को खत्म करने की मांग की है। आज राज्यसभा में सुशील मोदी ने इस मुद्दे को उठाया।
उन्होंने सरकार से मांग की कि सांसदों के साथ साथ मैनेजमेंट कमिटी के चेयरमैन की अनुशंसा पर किए जाने वाले दाखिले की सुविधा को खत्म किया जाए। यह व्यवस्था पूरे देश में है। एक सांसद की अनुशंसा पर 10 छात्रों का दाखिला होता है जबकि मैनेजमेंट कमिटी के चेयरमैन के अनुशंसा पर 17 छात्रों का। हर सांसद और चेयरमैन अलग-अलग यह अनुशंसा करते हैं। इस तरह से पूरे देश में करीब 29 का दाखिला कोटे के तहत होता है। सुशील मोदी ने कहा कि यह आरक्षण की हकमारी है। इसमें sc-st और कमजोर वर्ग के छात्र वंचित हो रहे हैं।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

हटाए गए राज्यपाल के प्रधान सचिव

Bharat varta Desk बिहार सरकार ने कई बार विवादों में रहे राज्यपाल के प्रधान सचिव… Read More

2 days ago

झारखंड में IAS-IPS अधिकारी बदले

Bharat varta Desk कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न मंत्रालयों, निदेशालयों,… Read More

2 weeks ago

सम्राट चौधरी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव बने उपमुख्यमंत्री

Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More

2 weeks ago

विधायक दल के नेता चुने गए सम्राट चौधरी, कल बनेंगे सीएम

Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More

2 weeks ago

नीतीश की पारी खत्म, अब शुरू होगी सम्राट की पारी

Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More

2 weeks ago