शख्सियत

यूपी के पूर्व सीएम कल्याण सिंह के निधन की अफवाह, पीएम ने किया ट्वीट


लखनऊ, भारत वार्ता संवाददाता
लखनऊ एसजीपीजीआई में भर्ती यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की स्थिति नाजुक बनी हुई है। इस बीच आज सोशल मीडिया पर कल्याण सिंह के निधन की अफवाह फैल रही है। कई लोगों ने उनके प्रति शोक संवेदना भी जाहिर कर दी है। भाजपा के नेताओं ने कहा है कि कल्याण सिंह की स्थिति में सुधार हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करके उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। प्रधानमंत्री ने कहा है कि देश भर के लोग कल्याण सिंह जी के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं। प्रधानमंत्री ने अपने दूसरे ट्वीट में लिखा है कि कल्याण सिंह से मिलने कल पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गए थे। यह बात मेरे मन को छू गई है कि नड्डा जी से हालचाल के दौरान उन्होंने मुझे याद किया। यहां बता दें कि कल्याण सिंह 89 साल के हैं। उन्होंने अपनी धारदार कार्यशैली से उत्तर प्रदेश में भाजपा को उत्कर्ष पर पहुंचाया है।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

विधायक दल के नेता चुने गए सम्राट चौधरी, कल बनेंगे सीएम

Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More

10 hours ago

नीतीश की पारी खत्म, अब शुरू होगी सम्राट की पारी

Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More

13 hours ago

बिहार को जल्द मिलेगा नया सीएम, विधायक दल का नेता चुनने के लिए शिवराज केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त

Bharat varta Desk बिहार को इस हफ्ते नया सीएम मिल जाएगा. नीतीश कुमार के इस्तीफे… Read More

2 days ago

आशा भोसले नहीं रहीं

Bharat varta Desk प्रख्यात गायिका आशा भोसले नहीं रहीं । 92 साल की उम्र में… Read More

3 days ago

प्रो. सरोज शर्मा रांची विश्वविद्यालय की कुलपति नियुक्त

Bharat varta Desk 10 अप्रैल 2026 को झारखंड के राज्यपाल-सह-कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार ने दिल्ली के… Read More

4 days ago