
Bharat varta desk: लोक सेवक कहे जाने वाले अफसरों ने जनता की संपत्ति लूट कर अपने घरों को खजाना बना रखा है। बिहार और दूसरे राज्यों में भी लगातार अफसरों के यहां पड़ रहे छापे में करोड़ों की काली कमाई उजागर हो रही है।
यूपी कैडेर के रिटायर्ड डीजी राम नारायण सिंह के घर पर इनकम टैक्स (IT) की रेड के दौरान करोड़ों रुपये बरामद हुए है। नोएडा स्थित उनके घर में बेसमेंट में नोटों के बंडल मिले हैं। इनकम टैक्स अधिकारियों ने पूर्व आईपीएस के नोएडा और गाजियाबाद के दो ठिकानों पर छापा मारा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पूर्व आईपीएस राम नारायण सिंह का नोएडा में अपना घर है। इनका परिवार वर्षों से प्राइवेट लॉकर की सुविधा उपलब्ध करवाता है. यानि ये इनका पुश्तैनी काम है। नोएडा वाले मकान के बेसमेंट में ही लॉकर बने हुए है। इन्हीं में से किसी एक लॉकर में अघोषित नकदी होने की जानकारी मिली थी। इस अधिकारी के बारे में समाजवादी पार्टी के नजदीक होने की जानकारी मिली है। यहां संचित काले धन का प्रयोग उत्तर प्रदेश के चुनाव में होने की शिकायत इनकम टैक्स विभाग को मिली थी।
प्रखंड विकास पदाधिकारी के पास भी करोड़ों की संपत्ति
उधर बिहार में आर्थिक अपराध इकाई ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में सीतामढ़ी के बाजपट्टी के प्रखंड विकास पदाधिकारी संजीत कुमार के तीन ठिकानों पर छापेमारी की है। बीडीओ पर पद का भ्रष्ट दुरुपयोग करते हुए करोड़ों की संपत्ति अर्जित करने का आरोप है। ईओयू ने सुबह साढ़े नौ बजे सीतामढ़ी में बीडीओ के दो आवास और कार्यालय पर एक साथ छापेमारी की।
मिली जानकारी के अनुसार संजीत कुमार जुलाई 2020 में बाजपट्टी के बीडीओ बने थे। इससे पहले वे बेगूसराय के गढ़पुरा में तैनात थे। बीडीओ का पटना जिले के गोपालपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत अब्दुल्लाचक बैरिया में अपना घर है। पटना जिले के ही धनरुआ थाना क्षेत्र के ननौरी में उनका पैतृक गांव है। पटना में भी उनके दोनों ठिकानों पर छापेमारी हुई है।
Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More
Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More
Bharat varta Desk नेपाल में गुरुवार को हुए राष्ट्रीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती… Read More
Bharat varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू की बैठक संपन्न… Read More
Bharat varta Desk संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का… Read More
Bharat varta Desk बिहार और पश्चिम बंगाल समेत छह राज्यों के राज्यपालों का फेरबदल किया… Read More