बड़ी खबर

यूपी के आजमगढ़ में खराब मौसम के कारण चार्टर्ड एयरक्राफ्ट क्रैश, पायलट की मौत

आजमगढ़। उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में एक चार्टर्ड हेलीकॉप्टर क्रैश हुआ है. हेलीकॉप्टर में दो लोग सवार थे. हादसे में हेलीकॉप्टर के पायलट की मौत हो गई है, जबकि दूसरा शख्स अभी लापता है. हादसे की सूचना पर आलाधिकारियों समेत पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई है. फिलहाल राहत और बचाव का कार्य जारी है. सरायमीर थाना क्षेत्र के संजरपुर गांव के पास का मामला है. चार्टर्ड हेलीकॉप्टर निजी लग रहा है, हालांकि फिलहाल पुष्टि नहीं हो पाई है.
रिपोर्ट के मुताबिक, खराब मौसम के कारण यह हादसा हुआ. क्रैश की तेज आवाज सुनकर गांव के लोग मौके पर पहुंच गए.
इसके बाद मामले की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई. पुलिस ने हेलीकॉप्टर पर सवार दूसरे शख्स की तलाशी शुरू कर दी है.
रिपोर्ट के मुताबिक, इन हेलिकॉप्टर ने वाराणसी एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी. हादसे का शिकार हेलिकॉप्टर जनरल एविएशन बताया जा रहा है. वहीं, हादसे में लापता हुए दूसरे पायलट के जख्मी होने की सूचना है. हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है.
मलबे के नीचे फंसे पायलट का शव बाहर निकाला जा चुका है. मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट हुई. इन लोगों को हटाने के लिए पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी. क्रैश होने के बाद हेलीकॉप्टर कई छोटे-छोटे टुकड़ों में बंट गया है. पुलिस टीम उन्हें इकट्ठा कर रही है.
आजमगढ़ के जिलाधिकारी अरुण कुमार ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त विमान अमेठी के इंदिरा गांधी राष्ट्रीय उड़ान अकैडमी (IGRUA) का है. इसे लेकर उन्होंने अमेठी के डीएम से बात की है. वहीं, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय उड़ान एकेडमी ने भी कहा है कि उनका एक विमान सुबह सोर्टी पर निकला था

प्रदेश के आजमगढ़ में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हुआ है. हेलीकॉप्टर में दो लोग सवार थे. हादसे में हेलिकॉप्टर के पायलट (Pilot) की मौत हो गई है, जबकि दूसरा शख्स अभी लापता है. हादसे की सूचना पर आलाधिकारियों समेत पुलिस टीम (Police Team) मौके पर पहुंच गई है. फिलहाल राहत और बचाव का कार्य जारी है. सरायमीर थाना क्षेत्र के संजरपुर गांव के पास का मामला है. हेलीकॉप्टर निजी लग रहा है, हालांकि फिलहाल पुष्टि नहीं हो पाई है.
रिपोर्ट के मुताबिक, खराब मौसम के कारण यह हादसा हुआ. क्रैश की तेज आवाज सुनकर गांव के लोग मौके पर पहुंच गए.
इसके बाद मामले की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई. पुलिस ने हेलीकॉप्टर पर सवार दूसरे शख्स की तलाशी शुरू कर दी है.
रिपोर्ट के मुताबिक, इन हेलिकॉप्टर ने वाराणसी एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी. हादसे का शिकार हेलिकॉप्टर जनरल एविएशन बताया जा रहा है. वहीं, हादसे में लापता हुए दूसरे पायलट के जख्मी होने की सूचना है. हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है.
मलबे के नीचे फंसे पायलट का शव बाहर निकाला जा चुका है. मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट हुई. इन लोगों को हटाने के लिए पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी. क्रैश होने के बाद हेलीकॉप्टर कई छोटे-छोटे टुकड़ों में बंट गया है. पुलिस टीम उन्हें इकट्ठा कर रही है.
आजमगढ़ के जिलाधिकारी अरुण कुमार ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त विमान अमेठी के इंदिरा गांधी राष्ट्रीय उड़ान अकैडमी (IGRUA) का है. इसे लेकर उन्होंने अमेठी के डीएम से बात की है. वहीं, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय उड़ान एकेडमी ने भी कहा है कि उनका एक विमान सुबह सोर्टी पर निकला था.

डॉ सुरेंद्र

Recent Posts

उपमुख्यमंत्री के ‘इलाज’ बयान ने बढ़ाई तकरार, राजस्व अधिकारी अड़े

पटना : बिहार राजस्व सेवा संयुक्त महासंघ के अंतर्गत बिरसा एवं बिरसा यूनाइटेड संयुक्त संघर्ष… Read More

4 days ago

प्रभाकर प्रभात रांची ईडी कार्यालय के नए जॉइंट डायरेक्टर

Bharat varta Desk प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए अपर और… Read More

4 days ago

मोदी सरकार के कई सचिव बदले, चंचल कुमार को सूचना प्रसारण मंत्रालय के सचिव का जिम्मा

Bharat varta Desk प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली केद्रीय मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने… Read More

6 days ago

हक व हाईकोर्ट आदेश लागू करने की मांग पर CO/RO का महा-जुटान, सामूहिक अवकाश जारी रखने का ऐलान

पटना, भारत वार्ता संवाददाता : बिहार में अंचलाधिकारी (CO) और राजस्व कर्मचारियों (RO) की हड़ताल… Read More

6 days ago

बिहार के चार आईपीएस अधिकारियों को डीजी रैंक में प्रमोशन

Bharat varta Desk बिहार कैडर के चार आईपीएस अधिकारियों को अपर पुलिस महानिदेशक (ADG) से… Read More

7 days ago