बड़ी खबर

मोदी सरकार के कई सचिव बदले, चंचल कुमार को सूचना प्रसारण मंत्रालय के सचिव का जिम्मा

Bharat varta Desk

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली केद्रीय मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने मौजूदा वित्तीय वर्ष के 31 मार्च को समाप्त होने के साथ ही ब्यूरोक्रेसी में बड़े फेरबदल किए हैं. इन नियुक्तियों को सरकार के प्रशासनिक ढांचे को अधिक प्रभावी और रिजल्ट ओरिएंटेड बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है. सीनियर आईएएस अधिकारी निवेदिता शुक्ला वर्मा को प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग (DARPG) का सचिव बनाया गया है. साथ ही उन्हें पेंशन एवं पेंशनभोगी कल्याण विभाग (DPPW) की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी सौंपी गई है.

वहीं बिहार कैडर के आईएएस अधिकारी चंचल कुमार को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय का नया सेक्रेटरी अपॉंइट किया गया है. चंचल कुमारम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रधान सचिव रह चुके है. वह पिछले कुछ सालों से केंद्रीय प्रतिन.योजन पर हैं

आईएएस रोहित कंसल को ग्रामीण विकास मंत्रालय में सेक्रेटरी बनाया गया है. इस विभाग पर ग्रामीण क्षेत्रों में विकास, सरकारी योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की जिम्मेदारी होती है. इसके अलावा, आईएएस नरेंद्र भूषण को भूमि संसाधन विभाग का सेक्रेटरी अपॉइंट किया गया है, जबकि चंद्र शेखर कुमार को नेशनल रेनफेड एरिया अथॉरिटी (NRAA) का सीईओ बनाया गया है.

आईएएस संजय जाजू को पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय (DoNER) का सेक्रेटरी बनाया गया है और श्रीवत्स कृष्णा को अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय का सेक्रेटरी अपॉइंट किया गया है. तेजवीर सिंह को केमिकल एंड पेट्रो-केमिकल डिपार्टमेंट में सेक्रेटरी बनाया गया है, जबकि संजय लोहिया को वित्तीय सेवा विभाग में स्पेशल सेक्रेटरी की जिम्मेदारी दी गई है. भारत हरबंसलाल खेड़ा को सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय में ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी (OSD) अपॉइंट किया गया है. आईएएस अभिषेक सिंह को नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) का डायरेक्टर जनरल बनाया गया है और भुवनेश कुमार को पर्यटन मंत्रालय का सेक्रेटरी अपॉइंट किया गया है.

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

पीके शाही ने एडवोकेट जनरल पद से दिया इस्तीफा

Bharat varta Desk पूर्व मुखमंत्री नीतीश कुमार के करीबी रहे बिहार सरकार के महाधिवक्ता (एडवोकेट… Read More

18 hours ago

टीएमसी के 19 सांसद हुए बागी

Bharat varta Desk टीएमसी में चल रही कलह के बीच अब एक लिस्ट सामने आई… Read More

4 days ago

पटना हाईकोर्ट के 7 नए न्यायाधीश

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट में न्यायाधीशों की कमी दूर करने की दिशा में… Read More

4 days ago

प्रधानमंत्री के 12 साल: देश भर में हुई पूजा-अर्चना

Bharat varta Desk केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के… Read More

5 days ago

बिहार में जेडीयू ने तय किए एमएलसी उम्मीदवार

Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More

1 week ago

दिल्ली के रेस्टोरेंट में आग, 20 लोगों की मौत

Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More

2 weeks ago