बड़ी खबर

मॉब लीचिंग की रोकथाम के लिए पुलिस ने जारी किया पोस्टर

रांची, भारत वार्ता संवादाता: राज्य में लगातार बढ़ रहे मॉब लीचिंग के मामले को कम करने और लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से रांची जिला पुलिस ने एक पोस्टर जारी किया है। जिसमें पुलिस की ओर से अपील की गई है कि लोग किसी भी कीमत पर कानून हाथ में न लें, किसी के उकसाने या अफवाह फैलाने पर बेवजह किसी पर हमला या मारपीट न करें। वहीं किसी भी तरह की सूचना आने पर पुलिस को जानकारी दें और स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराएं।ज्ञात हो कि रांची में मॉब लिंचिग की दो घटनाएं सामने आई थी। बीते आठ मार्च को रांची में एक युवक पर ट्रक चोरी का आरोप लगाकर भीड़ ने उसकी पीटकर हत्या कर दी थी। 14 मार्च को अनगड़ा में चोरी के आरोप में एक युवक की पीटकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में अबतक नौ लोगों को जेल भेजा गया है। घटना के बाद भीड़ की ओर से मारपीट की अन्य घटना के मद्देनजर पोस्टर जारी कर अपील की गई है। इसके साथ ही पुलिस की ओर से थाना स्तर पर जागरुकता अभियान भी चलाया जा रहा है। जागरुकता अभियान से थाना स्तर पर हर समाजसेवी और जनप्रतिनिधियों को जोड़ने का निर्देश दिया गया है। पोस्टर मे कहा गया है कि किसी भी प्रकार के अफवाह पर आंख बंद कर विश्वास न करें। नियम कानून को हाथ में लेकर किसी के साथ मारपीट न करें अन्यथा दंड के भागी होंगे। मारपीट करने वाली भीड़ का हिस्सा होना भी कानूनी अपराध है। संदिग्ध व्यक्ति या घटना की सूचना मिलने पर 100, 112 या 8987790680 पर सूचना दें। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा और उसे पुरस्कार दिया जाएगा।

Anupam

Recent Posts

पटना सिटी में अवैध हथियार के साथ दो अपराधी गिरफ्तार, बड़ी वारदात की थी तैयारी

पटना : खाजेकलां थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार के साथ दो… Read More

12 hours ago

नीतू नवगीत के लोकगीतों से बच्चों में जगी स्वच्छता की अलख, शैंम्फोर्ड स्कूल में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन

पटना। पटना नगर निगम द्वारा पटना के शैंम्फोर्ड स्कूल में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन… Read More

12 hours ago

बिहार की बौद्धिक पहचान को नई धार, पटना में हुआ लेट्स इंस्पायर बिहार साहित्य महोत्सव

पटना। बिहार की साहित्यिक विरासत, सामाजिक चेतना और सांस्कृतिक अस्मिता को समर्पित लेट्स इंस्पायर बिहार… Read More

1 day ago

नीतू नवगीत के नेतृत्व में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष लिया गया स्वच्छता का संकल्प

पटना : पटना नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता जागरूकता अभियान के तहत स्वच्छता… Read More

3 days ago

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव 31 साल पुराने मामले में गिरफ्तार

Bharat varta Desk पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव को पटना पुलिस ने शुक्रवार (06… Read More

3 days ago

मगध महिला कॉलेज में स्वच्छता पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, नीतू नवगीत ने बांधा समां

पटना। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के तहत लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य… Read More

4 days ago