रांची, भारत वार्ता संवाददाता मेडिकल की छात्रा ने फांसी लगाई कल रिजल्ट खराब होने पर बिहार कृषि विश्वविद्यालय भागलपुर की छात्रा ने सुसाइड कर लिया था जबकि आज झारखंड की राजधानी रांची में रिम्स मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई कर रही छात्रा ने आत्महत्या कर ली है. छात्रा का नाम अनिशा झा बताया जा रहा है. मिली जानकारी के मुताबिक रिम्स फार्मोकोलॉजी में पीजी फर्स्ट ईयर में पढ़ने वाली अनिशा के पति को शराब पीने की लत है जिसके चलते वह काफी परेशान रहा करती थी.
दोनों रांची के सेल सिटी स्थित अपने घर पर रहते थे. कल देर रात परिवार के लोगों ने उसे फंदे पर झूलते हुए पाया . इस दौरान घर के लोगों की नजर पड़ी. आनन-फानन में अनिशा को सैम्फोर्ड हॉस्पिटल ले जाया गया. जहां उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. छात्रा के माता-पिता पटना में रहते हैं. उसके शव का पोस्टमार्टम कराया गया है.पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
पटना : खाजेकलां थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार के साथ दो… Read More
पटना। पटना नगर निगम द्वारा पटना के शैंम्फोर्ड स्कूल में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन… Read More
पटना। बिहार की साहित्यिक विरासत, सामाजिक चेतना और सांस्कृतिक अस्मिता को समर्पित लेट्स इंस्पायर बिहार… Read More
पटना : पटना नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता जागरूकता अभियान के तहत स्वच्छता… Read More
Bharat varta Desk पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव को पटना पुलिस ने शुक्रवार (06… Read More
पटना। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के तहत लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य… Read More