
मुजफ्फरपुर संवाददाता: मुजफ्फरपुर बदमाशों का सॉफ्ट टारगेट बन गया है. यहां एक के बाद एक अपराध की घटनाएं लगातार हो रही है. देर रात बदमाशों ने जिम संचालक की हत्या कर दी है. करजा थाना क्षेत्र के पकड़ी गांव में रुणजीत कुमार उर्फ जॉन की चाकू मारकर हत्या कर दी गई . वे युवा भीम आर्मी के जिला अध्यक्ष भी रह चुके थे. उनकी मां वार्ड सदस्य हैं. हत्या का आरोप पड़ोसी युवक पर लगा है जो लॉकडाउन के दौरान बाहर से घर आया था. मिली जानकारी के अनुसार विवाद जॉन के भाई से शुरू हुआ. बीच बचाव करने गए जॉन को युवक और उसके साथियों ने हमला कर मार डाला. उसके बाद मोहल्ले के उत्तेजित लोगों ने आरोपी के घर में तोड़फोड़ मचाया और आग भी लगा दी. घटना के बाद दो पक्षों में भारी तनाव व्याप्त हो गया है. पुलिस रात से वहां कैंप कर रही है. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है.
Bharat varta Desk JEE मेन 2026 सेशन-1 के रिजल्ट में दिल्ली (NCT) के श्रेयस मिश्रा… Read More
Bharat varta Desk भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हरा दिया। रविवार को टी20… Read More
Bharat varta Desk पटना में शुक्रवार को पूर्व आईपीएस अमिताभ दास के आवास पर पुलिस… Read More
Bharat varta Desk सुरक्षित यात्रा के लिए रेल सुरक्षा बल तिरुचि रेल मंडल में अनोखा… Read More
Bharat varta Desk पप्पू यादव को 31 साल पुराने में मंगलवार को जमानत को मिल… Read More
Bharat varta Desk लोकसभा में विपक्ष ने स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ Rule 94(c) के… Read More