Categories: बड़ी खबर

मुजफ्फरपुर में अमित शाह ने नीतीश कुमार पर हमला बोला

Bharat varta desk:

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार के मुजफ्फरपुर के पताही में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार की जनता ने 2014 में मोदी जी को 31 सीटें दी वहीं 2019 लोकसभा चुनाव में 39 सीटें दिलाई. वहीं लोकसभा चुनाव 2024 में बिहार की जनता से निवेदन है कि इस बार 40 सीटों को मोदी जी को दिलाने में सहयोग करें. अमित शाह ने इस बार अपने बिहार दौरे के बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर हमला किया. अमित शाह ने कहा कि पलटू राम ने बिहार में जनादेश का अपमान किया है. अब पलटूमार देश के प्रधानमंत्री बनने का सपना देख रहे हैं. लेकिन, इस बार बिहार को पलटूराम से मुक्त करना है.
अमित शाह ने कहा कि इंडी गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि एक प्रधानमंत्री बनने का सपना दिख रहे हैं, वहीं दूसरा अपने बेटे को सीएम बनाना चाहते हैं. नीतीश कुमार जी लालू जी और इंडी गठबंधन में फंस चुके हैं, बाहर तो निकलना चाहते हैं. लेकिन, निकल नहीं पा रहे हैं. वहीं अमित शाह ने बिहार में हाल के दिनों में जातीय गणना की रिपोर्ट को लेकर कहा कि जातिगत सर्वे का फैसला बीजेपी के सहयोग से लिया गया है. उस दौरान बीजेपी बिहार सरकार का हिस्सा थी. लेकिन, जो सर्वे आया है उसमें यादवों और मुस्लिमों की संख्या बढ़ाकर पिछड़ा समाज की संख्या को कम दिखाकर उन्हें पीछे करने का काम किया. बिहार का जातिगत सर्वे एक तरह से बिहार की जनता के साथ छलावा है. बिहार की सरकार लालू जी के दवाब में मुस्लिम तुष्टीकरण का कम कर रही है.
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि इंडिया गठबंधन के नेता कहते हैं जिसकी जितनी आबादी उसकी उतनी हिस्सेदारी. मेरा इंडी गठबंधन और लालू जी से सवाल है कि क्या वे लोग मुख्यमंत्री का चेहरा का किसी अति पिछड़े को बनाएंगे. अमित शाह ने कहा कि हमारी सरकार ने मुजफ्फरपुर में 200 बेड का कैंसर अस्पताल बनवाया. वहीं हमलोगों ने यहां की प्रसिद्ध लीची को जीआई टैग दिलाने का काम किया.

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

Ex Deputy CM और DMK नेता उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार

Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More

2 months ago

प्रहलाद जोशी देश के नए शिक्षा मंत्री

Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More

2 months ago

सीजेपी ने छात्र आंदोलन खत्म करने का किया ऐलान

Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More

2 months ago

NTA के 47 कर्मचारी बर्खास्त

Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More

2 months ago

केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटाया, एनटीए प्रमुख प्रदीप जोशी कब हटेंगे?

Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More

2 months ago