
राज्य भर के अंचल व निबंधन कार्यालय में सीसीटीवी लगाएं
पदाधिकारी प्रखंड/अंचल कार्यालय परिसर में बने आवास में रहे
रांची संवाददाता : राज्य के सभी अंचल कार्यालय में सीसीटीवी लगाएं। कैमरे अंचल निरीक्षक कार्यालय, रेकॉर्ड रूम, निबंधन कार्यालय में लगने चाहिए। सीसीटीवी की जद में कार्यालय के अंदरूनी,बाहरी तथा रेकॉर्ड रूम शामिल हों। सीसीटीवी का नियंत्रण कक्ष जिला के उपायुक्त कार्यालय में स्थापित किया जाए, जिसकी मोनिटरिंग उपायुक्त करेंगे। यह कार्य एक माह के अंदर सुनिश्चित होना चाहिए। ये निदेश मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग के कार्यों की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सीसीटीवी के रिकॉर्ड लंबे समय तक सुरक्षित रहें। इसके लिए आधुनिक तकनीक को प्राथमिकता दें।
पदाधिकारी आवंटित आवास में ही रहें, यह सुनिश्चित करें
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रखंड/अंचल कार्यालय के पदाधिकारी कार्यालय परिसर में निर्मित आवास में ही रहेंगे। यह विभाग के वरीय अधिकारी सुनिश्चित करेंगे। पदाधिकारियों की मुख्यालय से बाहर रहने की परिपाटी बंद होनी चाहिए।
अमीन नियुक्ति के लिए आधुनिक प्रशिक्षण दें
मुख्यमंत्री ने कहा कि अमीन राजस्व संग्रह में बड़ी भूमिका निभा सकते हैं। पूरे राज्य में अमीन के आवश्यक रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया प्रारंभ करें। प्रमंडल स्तर पर अमीन की पढ़ाई सुनिश्चित हो। उनका एक वर्षीय प्रशिक्षण समय की मांग और आधुनिक तकनीक के साथ होना चाहिए। अमीनो की आवश्यकता का आकलन कर इनकी नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी करें।
बैठक में विकास आयुक्त श्री के के खंडेलवाल, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री राजीव अरुण एक्का, सचिव राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग श्री कमल किशोर सोन, महानिरीक्षक निबंधन श्रीमती विप्रा भाल, निदेशक भू-अर्जन श्री कर्ण सत्यार्थी उपस्थित थे।
Bharat varta Desk सिवान जिले में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा के बीच एक… Read More
Bharat varta Desk आईएएस संजीव खिरवार (IAS Sanjeev Khirwar) को दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) का… Read More
Bharat varta Desk नितिन नबीन को आज आधिकारिक रूप से पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन… Read More
Bharat varta Desk कर्नाटक के डीजीपी और वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी रामचंद्र राव को सस्पेंड कर… Read More
Bharat varta Desk प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज पश्चिम बंगाल के मालदा रेलवे स्टेशन से… Read More
Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए चुनाव की तारीख… Read More