बड़ी खबर

मुख्यमंत्री पर हमले के दौरान पुलिसकर्मियों के साथ भी मारपीट

झारखंड पुलिस एसोसिएशन ने की कार्रवाई की मांग


रांची संवाददाता: झारखण्ड पुलिस एसोसिएशन ने कहा है कि मुख्यमंत्री के काफिले पर हमले के दौरान पुलिसकर्मियों के साथ भी अपमानजनक व्यवहार किया गया. इसमें शामिल अपराधिक प्रवृत्तियों के लोगों की पहचान कर कार्रवाई करने की मांग एसोसिएशन की ओर से की गई है.
मंगलवार को इस मुद्दे पर केन्द्रीय कार्यालय में प्रांतीय अध्यक्ष योगेन्द्र सिंह के नेतृत्व में प्रेस कॉफेंस का आयोजन किया गया. इसमें महामंत्री अक्षय कुमार राम, वरीय उपाध्यक्ष अखिलेश्वर पाण्डेय, उपाध्यक्ष अरविन्द प्रसाद यादव, संयुक्त सचिव (प्रथम) मो0 महताब आलम एवं प्रक्षेत्रीय मंत्री धमेन्द्र कुमार सिंह उपस्थित थें.
पुलिस नेताओं ने कहा कि 4 जनवरी को सीएम के परिभ्रमण के कम में किशोरगंज चौक पर शरारती एवं अपराधिक प्रवृति के व्यक्तियों द्वारा मुख्यमंत्री के कारकेड को रोकने का दुस्साहस दिखाया गया.जिसका प्रतिरोध राँची पुलिस के द्वारा किया गया.इसी क्रम में यातायात पुलिस के पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी नवल किशोर सिंह को असमाजिक तत्वो द्वारा अकारण अपमानित करते हुए मारपीट की गई है.
झारखण्ड पुलिस एसोसिशन ने इसकी घोर निन्दा करते हुए मांग किया कि इस घटना में संलिप्त अपराधिक प्रवृति के व्यक्तियों एवं शरारती तत्वो पर कठोर कार्रवाई हो.
एशोसिएशन के नेताओं ने कहा कि अपने सदस्यो को भी एसोसिएशन अगाह करती है कि इस प्रकार के असमायिक घटना में वैसे असामाजिक तत्वो के विरुद्ध पुलिस कर्मियों एवं
पदाधिकारियों को कठोर कार्रवाई करनी चाहिए ताकि इस तरह के दुस्साहस का पुनरावृति न हो सके.

डॉ सुरेंद्र

Recent Posts

न्यूजीलैंड को हराकर भारत तीसरी बार बना t20 वर्ल्ड कप का चैंपियन

Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More

3 days ago

निशांत जनता दल यू में शामिल

Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More

3 days ago

नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की की धमाकेदार जीत, केपी शर्मा ओली का सुपड़ा साफ

Bharat varta Desk नेपाल में गुरुवार को हुए राष्ट्रीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती… Read More

4 days ago

निशांत 8 मार्च को ज्वाइन करेंगे जदयू

Bharat varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू की बैठक संपन्न… Read More

5 days ago

यूपीएससी का रिजल्ट आया, अनुज अग्निहोत्री टॉपर

Bharat varta Desk संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का… Read More

5 days ago

बिहार के गवर्नर हटाए गए, नंदकिशोर यादव नागालैंड के गवर्नर क्या

Bharat varta Desk बिहार और पश्चिम बंगाल समेत छह राज्यों के राज्यपालों का फेरबदल किया… Read More

6 days ago