
पटना संवाददाता
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को एक बार फिर मंत्रिमंडल विस्तार नहीं होने के लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहरा दिया है. उन्होंने कह दिया कि अभी भाजपा ने मंत्रियों का लिस्ट नहीं दिया है. पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल के नए भवन के शिलान्यास समारोह के बाद पत्रकारों के सवालों के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि जब लिस्ट आएगी तो मंत्रिमंडल विस्तार हो जाएगा.
कौन सच -भाजपा या नीतीश
आज मुख्यमंत्री के इस बयान ने राजनीतिक गलियारे में सरगर्मी बढ़ा दी है. दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह के यहां हुई बैठक के बाद बिहार के उपमुख्यमंत्री और भाजपा नेता तारकेश्वर प्रसाद ने कहा था कि भाजपा ने मंत्रियों की सूची जदयू को सौंप दी है. इसके बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर संजय जयसवाल ने भी कहा था कि मुख्यमंत्री को भाजपा कोटे के मंत्रियों की सूची सौंप दी गई है .अब मुख्यमंत्री को फैसला लेना है. भाजपा नेताओं के पहले मुख्यमंत्री ने कई मौकों पर कहा था कि भाजपा की ओर मंत्रियों की सूची नहीं मिली है इसलिए मंत्रिमंडल विस्तार में देरी हो रही है. उन्होंने शुरू में यह भी कहा था कि पहले कहां देरी होती थी. हम लोग तुरंत मंत्रिमंडल का गठन कर देते थे. लेकिन उन्होंने आज फिर यही बात दोहरा दी है. अब सवाल उठ रहा है कि कौन सच बोल रहा है और कौन झूठ बोल रहा है . भाजपा के उप मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष की बातों पर यकीन किया जाए या मुख्यमंत्री की बात पर. इसको लेकर राजनीति में तरह-तरह की चर्चा हो रही है. इतने दिनों तक मंत्रिमंडल विस्तार नहीं होने पर तरह-तरह के सवाल उठ रहे हैं.
Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More
Bharat varta Desk सुश्री गीतिका पांडेय (IRAS अधिकारी) को पूर्व रेलवे (Eastern Railway), कोलकाता का… Read More
Bharat varta Desk ममता पश्चिम बंगाल के सोनारपुर में टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर हमला… Read More
Bharat varta Desk बिहार सरकार ने चर्चित रिशु श्री मनी लॉन्ड्रिंग और टेंडर हेराफेरी मामले… Read More
Bharat varta Desk सुप्रीम कोर्ट ने नीट-यूजी (NEET-UG) में हुई गड़बड़ी को लेकर एनटीए (NTA)… Read More