बड़ी खबर

मुख्यमंत्री ने की शिक्षा मंत्री और के के पाठक के विवादों की पंचायती

Bharat varta desk:

बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर यादव और विभागीय सचिव केके पाठक के बीच हुए विवाद को आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सलटाने की कोशिश की। म नीतीश कुमार ने गुरुवार (6 जुलाई) को दोनों को अपने आवास पर बुलाया। मौके पर मंत्री विजय कुमार चौधरी भी थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सीएम ने दोनों से अलग-अलग बात की। केके पाठक से मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार ने भी बात की।

शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर जब मुख्यमंत्री आवास से बाहर निकले तो उन्होंने कहा कि पीत पत्र को लेकर हुए विवाद में सीए नीतीश कुमार से कोई बातचीत नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि वह विभाग की प्रगति के बारे में मुख्यमंत्री को जानकारी देने गए थे। एक सवाल के जवाब में शिक्षा मंत्री ने यह भी बताया कि उन्होंने मुख्यमंत्री आवास में के के पाठक को नहीं देखा।

यहां बता दें कि शिक्षा मंत्री ने पीत पत्र लिखकर केके पाठक की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं। उधर केके पाठक ने शिक्षा मंत्री के आप्त सचिव द्वारा पत्र लिखे जाने पर नाराजगी जाहिर की है और पत्र के माध्यम से उन्हें मर्यादा का पालन करने का निर्देश दिया है। यही नहीं आप्त सचिव को उनकी डिग्री के बारे में प्रमाण प्रस्तुत करने को कहा गया है और कार्यालय जाने पर रोक लगा दी गई है। यह भी बता दें कि मुख्यमंत्री से मिलने के पहले शिक्षा मंत्री और राजद सुप्रीमो लालू यादव से मिल चुके हैं। शेखर यादव शिक्षा मंत्री बनने के बाद से लेकर अपनी हरकतों और बयानों के कारण विवादों में हैं।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

27 IAS-IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, विकास वैभव मगध रेंज के आईजी बनें

Bharat varta Desk बिहार की NDA सरकार ने रविवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) और… Read More

1 day ago

पांच मत्रियों संग सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ

Bharat varta desk शुभेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली… Read More

2 days ago

सुवेंदु अधिकारी होंगे बंगाल के सीएम

Bharat varta Desk पश्चिम बंगाल के नए सीएम का सस्पेंस खत्म हो गया है. भारतीय… Read More

3 days ago

गृह मंत्री अमित शाह पटना पहुंचे, कल होगा सम्राट चौधरी मंत्रिमंडल का शपथ गहण

Bharat varta Desk बिहार में सियासी हलचल के बीच कल यानी 7 मई को राजधानी… Read More

5 days ago