
रांची : वित्त रहित शिक्षा संयुक्त संघर्ष मोर्चा के प्रतिनिधियों की वार्ता मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से उनके विधान सभा कक्ष में हुई। मोर्चा की ओर से यह मांग की गई कि उच्चस्तरीय कमेटी बनाकर वित्त रहित शिक्षा नीति को समाप्त कर सेवा शर्त नियमावली बनाकर सभी वित्त रहित शिक्षाक-कर्मचारी तथा शिक्षकेतर कर्मचारियों की सेवा सरकारी संवर्ग में करते हुए वेतनमान दिया जाए। मोर्चा के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री से कहा कि राज्य अलग हुए 21 वर्ष हो गए और इंटरमीडिएट शिक्षक कर्मचारी के लिए अभी तक सेवा शर्त नियमावली नहीं बनी है। मोर्चा के प्रतिनिधियों ने जैक द्वारा नियमावली बनाकर 2 वर्ष पहले प्रारूप जो कैबिनेट को नहीं भेजा जा सका है और विभाग में लंबित है उसका प्रारूप मुख्यमंत्री को सौंपा।
वार्ता के दौरान विधायक दीपिका सिंह पांडे, विधायक सरयू राय, विधायक विनोद सिंह एवं विधायक अंबा प्रसाद भी मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वित्त रहित शिक्षकों का मामला बहुत पुराना है। उन्होंने अपने ओएसडी विनय कुमार चौबे को आवश्यक कार्यवाही करने का निर्देश देते हुए सारा कागजात उन्हें दे दिया।
Bharat varta Desk कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न मंत्रालयों, निदेशालयों,… Read More
Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More
Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More
Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More
Bharat varta Desk विश्व हिन्दी परिषद की ऑस्ट्रेलिया चैप्टर की अध्यक्ष मधु खन्ना के नेतृत्व… Read More
Bharat varta Desk बिहार को इस हफ्ते नया सीएम मिल जाएगा. नीतीश कुमार के इस्तीफे… Read More