देश दुनिया

मुकेश अंबानी लगातार 13 वें साल भारत के सबसे अमीर आदमी

नई दिल्ली: फोर्ब्स ने साल 2020 के 100 सबसे अमीर भारतीयों की सूची (इंडिया रिच लिस्ट 2020) जारी कर दी है। इस सूची में कई नाम पहली बार शामिल हुए हैं। टॉप 100 अमीरों की संपत्ति में 2019 के मुकाबले 14 फीसदी यानी 517.5 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है। लगातार 13वें साल पहले स्थान पर अंबानीरिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) के चेयरमैन मुकेश अंबानी लगातार 13वें साल भारत के सबसे अमीर शख्स बने हुए हैं। मुकेश अंबानी 88.7 अरब डॉलर संपत्ति के मालिक हैं। मालूम हो कि हाल ही में रिलायंस समूह की जियो प्लेटफॉर्म्स और रिलायंस रिटेल में कई वैश्विक कंपनियों ने निवेश किया था, जिससे उनकी संपत्ति में इजाफा हुआ है। अंबानी के बाद ये हैं सबसे अमीर सख्ससूची में दूसरे स्थान पर अडाणी समूह के संस्थापक एवं अध्यक्ष गौतम अडाणी हैं, जिनकी संपत्ति 25.2 अरब डॉलर है। तीसरा स्थान एचसीएल टेक्नोलॉजी के संस्थापक शिव नाडार को मिला है। नाडर की संपत्ति 20.4 अरब डॉलर है। वहीं चौथे नंबर पर डी मार्ट के मालिक राधाकिशन दमानी हैं, जो 15.4 अरब डॉलर की संपत्ति के मालिक हैं। पांचवें पायदान पर हिंदुजा ब्रदर्स का नाम शामिल है। हिंदुजा ब्रदर्स की संपत्ति 12.8 अरब डॉलर है। छठे नंबर पर 11.5 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया के मालिक साइरस पूनावाला हैं। पालोनजी मिस्त्री को सातवां स्थान मिला है। उनकी नेट वर्थ 11.4 अरब डॉलर है।कोटक महिंद्रा बैंक के प्रबंध निदेशक और अरबपति भारतीय बैंकर उदय कोटक आठवें स्थान पर हैं और वे 11.3 अरब डॉलर की संपत्ति के मालिक हैं।सूची में नौवा स्थान गोदरेज फैमिली को मिला है, जिनकी संपत्ति 11 अरब डॉलर है।10वें नंबर में स्टील उत्पादक कंपनी आर्सेलर मित्तल के सीईओ और चेयरमैन लक्ष्मी मित्तल हैं। इनकी संपत्ति 10.3 अरब डॉलर है।शीर्ष 100 अमीरों में सिर्फ तीन महिलाएं शामिलफोर्ब्स की इंडिया रिच लिस्ट 2020 के शीर्ष 100 अमीरों में केवल तीन महिलाएं ही शामिल हैं। ओपी जिंदल समूह की सावित्री जिंदल 19वें स्थान पर हैं, जिनकी संपत्ति 6.6 अरब डॉलर है। बायोकॉन की किरन मजूमदार शॉ हैं की नेट वेल्थ 4.6 अरब डॉलर है और वे 27वें स्थान पर हैं। वहीं तीन अरब डॉलर की कुल संपत्ति के साथ यूएसवी की लीना तिवारी 47वें स्थान पर हैं।सूची में पहली बार शामिल हुए ये कारोबारीगौरतलब है कि कोरोना काल में एक ओर जहां लोगों को नुकसान हुआ है, वहीं कई अरबपति से भी हैं जिनकी संपत्ति बढ़ी है और फोर्ब्स की सूची में पहली बार उनका नाम शामिल हुआ है। नौकरी डॉट कॉम की पेरेंट कंपनी इंफो ऐज इंडिया लिमिटेड के संस्थापक संजीव भीकचंदानी समेत देश के कुल नौ कारोबारी पहली बार इस सूची में शामिल हुए हैं। संजीव 68वें स्थान पर हैं और उनकी संपत्ति 2.1 अरब डॉलर है। इनके अलावा रिलैक्सो फुटवेयर के रमेश कुमार और मुकुंद लाल दुआ, जेरोधा ब्रोकिंग के नितिन और निखिल कामथ, जीआरटी ज्वेलर्स के जी राजेंद्र, विनाती ऑर्गेनिक्स के विनोद सराफ, आरती इंडस्ट्रीज के चंद्रकांत एंड राजेंद्र गोगोई, आईपीसीए लैबोरेट्रीज के प्रेमचंद्र गोधा, एसआरएफ के अरुण भारत राम और हटसन एग्रो प्रोडक्ट्स के आरजी चंद्रर्मोगन भी फोर्ब्स की लिस्ट में शामिल हुए हैं।

Kumar Gaurav

Recent Posts

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला‌ के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव खारिज

Bharat varta Desk ओम बिरला को स्पीकर पद से हटाने का प्रस्ताव बुधवार को लोकसभा… Read More

3 days ago

न्यूजीलैंड को हराकर भारत तीसरी बार बना t20 वर्ल्ड कप का चैंपियन

Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More

6 days ago

निशांत जनता दल यू में शामिल

Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More

6 days ago

नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की की धमाकेदार जीत, केपी शर्मा ओली का सुपड़ा साफ

Bharat varta Desk नेपाल में गुरुवार को हुए राष्ट्रीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती… Read More

1 week ago

निशांत 8 मार्च को ज्वाइन करेंगे जदयू

Bharat varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू की बैठक संपन्न… Read More

1 week ago

यूपीएससी का रिजल्ट आया, अनुज अग्निहोत्री टॉपर

Bharat varta Desk संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का… Read More

1 week ago