पॉलिटिक्स

प्रो. रामजतन सिन्हा ने जदयू से दिया इस्तीफा, अपने समर्थकों के साथ जदयू कार्यालय पहुंच दिया इस्तीफा

NewsNLiveDesk : बिहार विधानसभा के लिए होने वाले मतदान से पहले जदयू को बड़ा झटका लगा है। जदयू के वरिष्ठ नेता व बिहार सरकार के पूर्व मंत्री प्रो. रामजतन सिन्हा ने आज नाराज होकर पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। वे अपने समर्थकों की भीड़ के साथ जदयू के प्रदेश कार्यालय पहुंच इस्तीफा दिया। रामजतन सिन्हा ने कहा कि विधानसभा चुनाव में जिस तरह से उनकी अनदेखी की गई वो निराशाजनक है। उन्होंने जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि जिन शर्तों पर उन्हें जदयू में शामिल कराया गया था, उन शर्तों को जदयू व नीतीश कुमार ने पूरा नहीं कर उनके साथ वादाखिलाफी किया है। उन्होंने नीतीश कुमार और भी कई गंभीर आरोप लगाये हैं।

आपको बता दें कि प्रो रामजतन सिन्हा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं। विगत वर्ष 2019 के फरवरी में उन्हें प्रशांत किशोर के पहल पर नीतीश कुमार ने उन्हें अपनी पार्टी जदयू में शामिल कराया था। रामजतन सिन्हा मगध क्षेत्र के प्रभावी नेता माने जाते हैं। उन्हें जानने वाले कहते हैं कि रामजतन सिन्हा जिस आदमी से एक बार मिल लेते हैं, उसका चेहरा कभी नहीं भूलते हैं। शिक्षकों के बीच उनकी अच्छी पकड़ है, क्योंकि वो राज्यस्तरीय विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के अध्यक्ष भी रहे हैं। छात्र-नौजवानों के बीच भी उनकी अच्छी पकड़ है। रामजतन सिन्हा का इस्तीफा जदयू के लिए बड़ा झटका है।

Dr Rishikesh

Editor - Bharat Varta (National Monthly Magazine & Web Media Network)

Recent Posts

थाईलैंड में आग लगने से 27 लोगों की मौत

Bharat varta Desk थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में सोमवार (13 जुलाई) की सुबह भीषण हादसा… Read More

2 days ago

वियतनाम में नाव पलटी, 15 भारतीय पर्यटकों की मौत

Bharat varta Desk वियतनाम के फू क्वोक द्वीप के पास शनिवार को भारतीय पर्यटकों को… Read More

3 days ago

बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार एसपीजी के डायरेक्टर बनेंगे

Bharat varta Desk बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की… Read More

2 weeks ago

चंपत राय ने दिया इस्तीफा

Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More

3 weeks ago

महेश दीक्षित आईबी के नए निदेशक

Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More

3 weeks ago

यूपी बीजेपी की नई टीम

Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More

3 weeks ago