बड़ी खबर

मुंबई में लगाए जा सकते हैं लॉकडाउन जैसे प्रतिबंध, आज जारी होगा गाइडलाइन

Bharat Varta Desk: मुंबई में कोरोना के नए मामलों ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. यहां कल यानी 1 अप्रैल को 8646 नए मामले दर्ज किए गए हैं. मुंबई में बढ़ते केस को देखते हुए आज नई पाबंदियों का ऐलान किया जा सकता है. बीएमसी मेयर किशोरी पेडनेकर ने गुरुवार को संकेत दिया कि दो अप्रैल से शहर में कुछ और प्रतिबंध लगाए जा सकते हैं.

मेयर किशोरी पेडनेकर ने कहा कि होटलों में बैठने की क्षमता को 50 प्रतिशत तक कम करने के लिए कहा जा सकता है और धार्मिक स्थान पूरी तरह से बंद हो सकते हैं क्योंकि ‘लोग नियमों का पालन नहीं करते हैं’. इसके अलावा ट्रेन यात्रा पर भी सख्ती बरती जा सकती है और पूर्व की तरह केवल आवश्यक सेवा कर्मचारियों तक ही सीमित रह सकती है.

मेयर किशोरी पेडनेकर ने कहा कि निजी कार्यालयों को दो शिफ्टों में काम करने के लिए कहा जा सकता है. मुंबई में बेड की संख्या 16,000 से बढ़ाकर 25,000 कर दी गई है. गौरतलब है कि मुंबई में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा. गुरुवार को 8646 नए केस दर्ज हुए हैं जो अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है और 18 लोगों की मौत हुई है.

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में एक्टिव केस करीब साठ हजार होने को हैं. बुधवार को भी पांच हजार से ज्यादा केस आए थे. लेकिन अब भी मुंबई के बाजारों में लोग बिना मास्क लगाए घूमते मिल जाएंगे. ऐसे वक्त में भी लोग कोरोना गाइडलाइंस का पालन नहीं कर रहे. इस वजह से बीएमसी आज नई पाबंदियों का ऐलान कर सकती है.

शुक्रवार को देश में कोरोना के 81 हजार से अधिक नए केस दर्ज किए गए हैं. जो साल 2021 का सबसे बड़ा आंकड़ा है. स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 469 लोगों की कोरोना के कारण मौत हुई है. इसी के साथ अब देश में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या 6 लाख को पार कर गई है.

सबसे बुरी हालत महाराष्ट्र की है, जहां बीते दिन रिकॉर्ड 43 हजार से अधिक केस सामने आए. कोरोना की शुरुआत से लेकर अबतक किसी भी एक राज्य में एक दिन में इतने केस दर्ज नहीं किए गए हैं.

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटाया, एनटीए प्रमुख प्रदीप जोशी कब हटेंगे?

Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More

2 hours ago

पीएम आवास के सामने धरने पर बैठे राहुल और प्रियंका

Bharat varta Desk राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर मंगलवार… Read More

3 days ago

राम मंदिर चढ़ावा चोरी में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश-सरकार दोबारा एसआईटी बनाए

Bharat varta Desk राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा आदेश दिया… Read More

4 days ago

त्रिपुरा के डीजीपी की मौत, सुसाइड की आंशका

Bharat varta Desk त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनकड़ आज राज्य पुलिस मुख्यालय में मृत पाए… Read More

4 days ago

थाईलैंड में आग लगने से 27 लोगों की मौत

Bharat varta Desk थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में सोमवार (13 जुलाई) की सुबह भीषण हादसा… Read More

2 weeks ago

वियतनाम में नाव पलटी, 15 भारतीय पर्यटकों की मौत

Bharat varta Desk वियतनाम के फू क्वोक द्वीप के पास शनिवार को भारतीय पर्यटकों को… Read More

2 weeks ago