
Bharat Varta Desk: कोरोना वायरस से संक्रमित महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर अस्पताल में भर्ती हुए हैं. वो 27 मार्च को कोरोना वायरस पॉजिटिव आए थे. उन्होंने ट्वीट कर बताया कि डॉक्टरों की सलाह पर वह हॉस्पिटल में एडमिट हुए हैं. तेंदुलकर ने ट्वीट किया किआपकी प्रार्थनाओं के लिए धन्यवाद. चिकित्सीय सलाह के तहत एहतियात के रूप में, मुझे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मुझे कुछ दिनों में घर वापस आने की उम्मीद है. ध्यान रखें और सभी को सुरक्षित रखें.
बता दें कि सचिन हाल ही में कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे. इसके बाद उन्होंने खुद को घर पर ही क्वारंटीन कर लिया था और जरूरी प्रोटोकॉल फॉलो कर रहे थे. उन्होंने हाल ही में वर्ल्ड रोड सेफ्टी टी20 सीरीज में हिस्सा लिया था. उनके कोरोना पॉजिटिव होने के बाद उनके साथ इस सीरीज में खेले तीन और पूर्व क्रिकेटरों को कोरोना हो गया था. वे सभी अभी होम क्वारंटीन हैं. इसमें यूसुफ पठान, एस बद्रीनाथ और इरफान पठान शामिल हैं. सचिन के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद पूरे परिवार का भी कोरोना टेस्ट कराया गया था, जिसकी रिपोर्ट निगेटिव आई है.
गौरतलब है कि हाल ही में सचिन तेंदुलकर ने इंडिया लीजेंड्स को वर्ल्ड रोड सेफ्टी टी20 सीरीज का खिताब जिताया था. वो इस टूर्नामेंट में इंडिया लीजेंड्स के कप्तान थे. इस टूर्नामेंट में सचिन तेंदुलकर तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़ रहे थे. उन्होंने सात मैचों में तीन अर्धशतकों की मदद से 233 रन बनाए थे.
Bharat varta Desk राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर मंगलवार… Read More
Bharat varta Desk राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा आदेश दिया… Read More
Bharat varta Desk त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनकड़ आज राज्य पुलिस मुख्यालय में मृत पाए… Read More
Bharat varta Desk थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में सोमवार (13 जुलाई) की सुबह भीषण हादसा… Read More
Bharat varta Desk वियतनाम के फू क्वोक द्वीप के पास शनिवार को भारतीय पर्यटकों को… Read More
Bharat varta Desk बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की… Read More