पॉलिटिक्स

मायावती ने कहा – मेरा उत्तराधिकारी केवल दलित ही होगा

लखनऊ : बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने अपने उत्ताराधिकारी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि मेरा स्वस्थ्य अभी ठीक है. मुझे अभी किसी को अपना उत्ताराधिकारी बनाने की जरुरत नहीं. जब स्वास्थ्य सही नहीं रहेगा तब जरूर बनाउंगी. साथ ही उन्होंने कहा कि मेरा उत्तराधिकारी केवल दलित ही होगा. वहीं, इस दौरान मायावती ने कांग्रेस पार्टी पर भी जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पेट में दर्द इसलिए हो रहा है, क्योंकि वह चुनावी जनसभाओं में भीड़ जुटाने के लिए दिहाड़ी पर लोग लाती है. वहीं, दिहाड़ी मजदूर बहुत खुश होते हैं, क्योंकि बिना काम किए ही कांग्रेस की रैली में जाने पर ज्यादा पैसे मिलेंगे और खाना भी मिलेगा. इसी से कांग्रेस का हाल समझ में आता है. मायावती ने कहा कि यूपी में चुनाव लड़ाने के लिए कांग्रेस को प्रत्याशी तक नहीं मिलते हैं. बसपा कांग्रेस की तरह पैसे देकर चुनाव नहीं लड़ाती बल्कि जो खुद लड़ सके और जनाधार बढ़ा सके ऐसे उम्मदवारों को टिकट देती है. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस को पहले अपना घर ठीक करना चाहिए. बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि मेरे जन्मदिन पर पार्टी के लोग मुझे कपड़े और गहने देते थे. इसके बाद हमने फैसला लिया कि आप मुझे जितने के गहने या कपड़े देना चाहते हैं उससे सदस्य बनाये. अब लोग पार्टी को आर्थिक सहयोग देते हैं. मायावती ने कहा कि कांग्रेस सत्ता में आने के लिए तड़प रही है, लेकिन कथनी करनी में जमीन आसमान का फर्क होने से लोगों ने इसे छोड़ दिया है. ऐसे में कांग्रेस अपने हाल के लिए खुद जिम्मेदार है. बता दें कि उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा के चुनावे होने वाले हैं. यही वजह है कि अभी से ही राजनीति तेज हो गई है.

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

शराब घोटाले में अरविंद केजरीवाल समेत 23 आरोपी बरी, कोर्ट ने कहा -कोई सबूत नहीं

Bharat varta Desk राजनीति के गलियारों में आज एक बड़ा सियासी और कानूनी झटका केंद्र… Read More

2 days ago

बिहार में अभियोजन पदाधिकारी के 300 पदों पर निकली बहाली

Bharat varta Desk लोक सेवा आयोग (BPSC) ने अभियोजन पदाधिकारी के 300 पदों के लिए… Read More

4 days ago

पेरू में हवाई हादसा, 15 मरे, झारखंड में एयर एंबुलेंस दुर्घटना में सात की जान गई

Bharat varta Desk ‌‌ पेरू में बाढ़ में फंसे लोगों की जान बचाने निकले 15… Read More

5 days ago

नेपाल में नदी में बस गिरी, 18 यात्रियों की मौत

Bharat varta Desk नेपाल में सोमवार तड़के एक बड़ा दर्दनाक हादसा हुआ. पोखरा से काठमांडू… Read More

6 days ago

बिहार के आईजी के सरकारी आवास पर आंध्र पुलिस का रेड

Bharat varta Desk पटना में फायर विभाग के आईजी सुनील कुमार नायक के सरकारी आवास… Read More

6 days ago

JEE मेन में श्रेयस मिश्रा बनें टॉपर

Bharat varta Desk JEE मेन 2026 सेशन-1 के रिजल्ट में दिल्ली (NCT) के श्रेयस मिश्रा… Read More

2 weeks ago