बड़ी खबर

माफिया अतीक को उम्र कैद की सजा, कोर्ट में फफक कर रोते दिखा अतीक

प्रयागराज ब्यूरो : उत्तर प्रदेश के बाहुबली नेता रहे अतीक़ अहमद को प्रयागराज के एमपी-एमएलए कोर्ट ने उमेश पाल अपहरण मामले में दोषी क़रार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई. अतीक़ अहमद के साथ दिनेश पासी और ख़ान हनीफ़ को भी दोषी ठहराया गया है. अतीक कोर्ट में फफक कर रोते दिखा.

जिला न्यायालय की एमपी एमएलए विशेष न्यायाधीश डॉक्टर दिनेश चंद्र शुक्ला ने अतीक को दोषी करार दिया है. विशेष अदालत ने आईपीसी की धारा 364 ए के तहत दोषी पाया. इसके साथ ही कोर्ट ने अतीक अहमद समेत 3 दोषियों को उम्रकैद की सजा की सजा और एक-एक लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है. जबकि भाई अशरफ समेत 7 लोग दोषमुक्त पाए गए हैं. 

कोर्ट ने अपहरण के सात अन्य अभियुक्तों को अदालत ने बरी कर दिया है. ये वही उमेश पाल हैं जिनकी पिछले महीने दिनदहाड़े हत्या कर दी गई थी. उमेश पाल बहुजन समाज पार्टी के विधायक राजू पाल हत्‍याकांड के मुख्‍य गवाह थे. साल 2005 में बहुजन समाज पार्टी के विधायक राजू पाल की हत्या की गई थी. 

Dr Rishikesh

Editor - Bharat Varta (National Monthly Magazine & Web Media Network)

Recent Posts

लोकसभा अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, कांग्रेस ने दी नोटिस

Bharat varta Desk लोकसभा में विपक्ष ने स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ Rule 94(c) के… Read More

50 minutes ago

पटना सिटी में अवैध हथियार के साथ दो अपराधी गिरफ्तार, बड़ी वारदात की थी तैयारी

पटना : खाजेकलां थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार के साथ दो… Read More

15 hours ago

नीतू नवगीत के लोकगीतों से बच्चों में जगी स्वच्छता की अलख, शैंम्फोर्ड स्कूल में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन

पटना। पटना नगर निगम द्वारा पटना के शैंम्फोर्ड स्कूल में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन… Read More

15 hours ago

बिहार की बौद्धिक पहचान को नई धार, पटना में हुआ लेट्स इंस्पायर बिहार साहित्य महोत्सव

पटना। बिहार की साहित्यिक विरासत, सामाजिक चेतना और सांस्कृतिक अस्मिता को समर्पित लेट्स इंस्पायर बिहार… Read More

1 day ago

नीतू नवगीत के नेतृत्व में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष लिया गया स्वच्छता का संकल्प

पटना : पटना नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता जागरूकता अभियान के तहत स्वच्छता… Read More

3 days ago

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव 31 साल पुराने मामले में गिरफ्तार

Bharat varta Desk पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव को पटना पुलिस ने शुक्रवार (06… Read More

4 days ago