
रांची: झारखंड सरकार के कृषि पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री बादल पत्रलेख आज मेडिका अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने लोहरदगा में माओवादियों द्वारा हमले में घायल हुए दो जवानों से मुलाकात की. श्री बादल ने अस्पताल में भर्ती उपेंद्र कुमार सिंह और अंजनी कुमार पांडे से मुलाकात कर उनसे उनके स्वास्थ्य के विषय में जाना. ये दोनों जवान माओवादी हमले में आईडी ब्लास्ट और अंधाधुंध फायरिंग से घायल हुए थे. श्री बादल ने कहा की माअोवादियों के मंसूबों को हमारे यह जवान लगातार पस्त कर रहे हैं. सरकार को इन जवानों पर गर्व है जब तक ऐसे दिलेर जवान हम लोगों के पास है तब तक राज्य और देश में कोई दहशत का माहौल पैदा नहीं कर सकता है.घायल जवान उपेंद्र कुमार सिंह ने कृषि मंत्री से आग्रह किया कि उनकी सेवानिवृत्ति अवधि 2 साल से भी कम है ऐसे में उनकी पोस्टिंग धनबाद कर दी जाए. कृषि मंत्री श्री बादल ने उनकी बातों को गंभीरता से लेते हुए अभिलंब डीजीपी श्री एमवी राव से बातचीत की और उन्हें कहा की नक्सली हमले में घायल जवान उपेंद्र कुमार सिंह के आग्रह को स्वीकार करते हुए उनकी पोस्टिंग धनबाद कर दी जाए.
Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More
Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More
Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More
Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More
Bharat varta Desk रेल मंत्रालय की कंपनी इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन के चेयरमैन… Read More
Bharat varta Desk उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके में एक कमर्शियल कॉम्प्लेक्स… Read More