पॉलिटिक्स

माई-बहिन मान योजना से महिलाओं के जीवन में आएगा क्रांतिकारी बदलाव: ललन

Bharat varta Desk

भागलपुर जिला के सुल्तानगंज एवं शाहकुंड प्रखंड में सोमवार को माई-बहिन मान योजना को लेकर विशेष जागरूकता कार्यक्रम हुआ। महागठबंधन के पूर्व प्रत्याशी ललन कुमार ने महिलाओं को योजना की पूरी जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि सरकार बनते हीं यह योजना लागू की जाएगी। योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 2500 की सहायता राशि दी जाएगी। इससे महिलाएँ अपनी जरूरतें सम्मानपूर्वक पूरी कर सकेंगी। श्री कुमार ने कहा कि यह योजना सिर्फ घोषणा नहीं, बल्कि जनसरोकर से जुड़ा मजबूत संकल्प है। कांग्रेस पार्टी ने हमेशा गरीबों, मजदूरों और महिलाओं की आवाज को प्राथमिकता दी है। उन्होंने कहा कि यह योजना महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने की दिशा में बड़ा कदम है। उन्होंने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी और जरूरतों के बोझ से दबे गरीब परिवारों के लिए कांग्रेस ने एक लंबी लकीर खींची है। यह योजना उन माँ-बहनों को समर्पित है, जिन्हें सच में सहारे की जरूरत है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएँ शामिल हुई। महिलाओं ने योजना को लेकर उत्साह और विश्वास जताया। उन्होंने कहा कि यह योजना उनके लिए रोजमर्रा की समस्याओं से निपटने में मददगार होगी। शाहकुंड एवं सुलतानगंज प्रखंड के गांवों में कार्यक्रम को लेकर खासा उत्साह दिखा। मौके पर महागठबंधन के स्थानीय हजारों कार्यकर्ता एवं ग्रामीण महिलाएँ एवं पुरूष उपस्थित रहे।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

जन्माष्टमी पर बड़ा हादसा, दहीहांडी की रस्सी बांधते समय एक ‘गोविंदा’ की मौत; 30 से ज्यादा घायल

Bharat varta Desk मुंबई में जन्माष्टमी के अवसर पर दहीहांडी उत्सव के दौरान एक बड़ा… Read More

10 hours ago

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह नेमरा पहुंचे, शिबू सोरेन को दी शद्धांजलि

Bharat varta Desk रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज झारखंड के नेमरा गव पहुंचे। यहां उन्होंने… Read More

15 hours ago

बिहार से 4 IPS समेत 15 पुलिस वालों को राष्ट्रपति पुरस्कार,झारखंड पुलिस के 17 जवान सम्मानित, 5 को गैलेंट्री और 1 को राष्ट्रपति पदक

Bharat varta Desk बिहार के 15 पुलिस पदाधिकारी व कर्मी राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित होंगे।… Read More

3 days ago

CRPF जवानों और स्कूली बच्चों ने 350 फीट लंबा तिरंगा लेकर रांची में निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

आजादी के अमृत महोत्सव और ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत रांची में देशभक्ति से… Read More

3 days ago

पुनौरा धाम में मां जानकी मंदिर, अमित शाह ने रखी आधारशिला

Bharat varta Desk  आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पुनौरा धाम में मां जानकी मंदिर और… Read More

1 week ago

सुप्रीम कोर्ट ने फटकारा – ED बदमाशों की तरह काम नहीं कर सकता, कानून के दायरे में रहे

Bharat varta Desk प्रवर्तन निदेशालय (ED) 'धूर्त' की तरह काम नहीं कर सकता, उसे कानून… Read More

1 week ago