पॉलिटिक्स

मांझी के लिए वोट मांगने इमामगंज पहुंचे नीतीश कुमार

NewsNLive Desk : जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज चुनावी सभा को संबोधित करने गया के इमामगंज पहुंचे। इमामगंज से हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी एनडीए के प्रत्याशी हैं। वह पिछले चुनाव में भी इसी सीट से विधायक निर्वाचित हुए थे।

चुनावी सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि 15 साल से हमें काम करने का मौका मिला। हमारे पहले पति-पत्नी को राज करने का मौका मिला, पहले कानून का राज नहीं था। आपराधिक घटनाएं होती थी। जब बिहार ने हमें मौका दिया, तब से हम सेवा कर रहे हैं। पहले जो स्थिति थी और आज जो स्थिति है उसमें बहुत अंतर है।

नीतीश कुमार के कहा कि इमामगंज से मेरा लगाव पुराना है, शुरुआत से ही यहां के लोगों ने मुझे प्रेम और सम्मान दिया है। उन्होंने लोगों से एनडीए प्रत्याशी जीतन राम मांझी को भारी मतों से जिताने की अपील की।

इमामगंज विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी ने मगही अंदाज में अपने भाषण की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि नीतीश जी के हाथ मजबूत करे ले और ई क्षेत्र के विकास के लेल फेर से एक बार नीतीशे जी के जितवाना है ई विकास पुरुष हैं त् विकास काहे नय होतय! होतय जरूर होतय इहे संकल्प है हमर और नीतीश जी के। तोहर सब के भरोसा पर आज नीतीश जी से हम कह राहलिओ ह की उहे फेर से बिहार के मुख्यमंत्री बनिहैं। नीतीश जी सात निश्चय में जे कहलखिन सब पूरा भे गेल ई इलाका में बिजली के दिक्कत रहे आज देखा बिजली सड़क पानी सब आ गेलो।

Dr Rishikesh

Editor - Bharat Varta (National Monthly Magazine & Web Media Network)

Recent Posts

बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार एसपीजी के डायरेक्टर बनेंगे

Bharat varta Desk बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की… Read More

2 days ago

चंपत राय ने दिया इस्तीफा

Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More

6 days ago

महेश दीक्षित आईबी के नए निदेशक

Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More

7 days ago

यूपी बीजेपी की नई टीम

Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More

1 week ago

पूर्व जस्टिस विनोद सिंहा भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की जांच करेंगे, सम्राट कैबिनेट का फैसला

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More

1 week ago

भरत तिवारी एनकाउंटर पर बैठी महापंचायत, प्रशांत किशोर पहुंचे, कहा-सम्राट चौधरी के विभाग की जांच हो

Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More

1 week ago