
Oplus_131072
Bharat Varta Desk
महाराष्ट्र में बीजेपी के नेतृत्व वाली महायुति सरकार का कैबिनेट विस्तार रविवार (15 दिसंबर) को हुआ। राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने कुल 38 मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इनमें 33 कैबिनेट और 5 राज्यमंत्री शामिल हैं। यह शपथ समारोह नागपुर स्थित विधानभवन में शीतकालीन सत्र से ठीक एक दिन पहले हुआ। बीजेपी कोटे से 20, शिवसेना (शिंदे) से 10 और एनसीपी (अजित) से 8 विधायकों को मंत्री बनाया गया। सबसे पहले बीजेपी कोटे से चंद्रशेखर बावनकुले और गोपीनाथ मुंडे की बेटी पंकजा मुंडे ने मंत्री पद की शपथ ली। उधर, शिवसेना (शिंदे गुट) और एनसीपी (अजित गुट) ने अपने विधायकों से कहा है कि मंत्री पद की शपथ लेने के बाद उनका कार्यकाल सिर्फ ढाई साल का होगा।
फडणवीस मंत्रिमंडल: 33 कैबिनेट मंत्री, 5 राज्यमंत्रियों ने ली शपथ
बीजेपी: चंद्रशेखर बावनकुले (बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष), राधाकृष्ण विखे पाटिल (वरिष्ठ विधायक), चंद्रकांत पाटिल (पूर्व प्रदेशाध्यक्ष), गिरीश महाजन (7 बार के विधायक), गणेश नाईक (पूर्व मंत्री), दादा भुसे (पूर्व मंत्री), मंगल प्रभात लोढ़ा (पूर्व मंत्री), जय कुमार रावल (पूर्व मंत्री), पंकजा मुंडे (बीजेपी महासचिव), अतुल सावे (पूर्व मंत्री), अशोक उइके (फडणवीस के करीबी), आशीष शेलार (बीसीसीआई कोषाध्यक्ष), शिवेंद्र राजे भोंसले (शिवाजी महाराज के वंशज), जयकुमार गोरे, संजय सावकारे, नितेश राणे (पूर्व सीएम नारायण राठे के बेटे), आकाश फुंडकर, माधुरी मिसाल (राज्यमंत्री), पंकज भोयर, (राज्यमंत्री), मेघना बोर्डिकर (राज्यमंत्री)
शिवसेना (शिंदे गुट): गुलाबराव पाटिल (पूर्व मंत्री), संजय राठौड़, उदय सामंत (पूर्व मंत्री), शंभुराजे देसाई (पूर्व मंत्री), संजय शिरसाठ, प्रताप सरनाइक (वरिष्ठ मराठा नेता), भारत गोगवाले, प्रकाश आबिट्कर, आशीष जयसवाल (राज्यमंत्री), योगेश कदम (राज्यमंत्री)
एनसीपी (अजित गुट): हसन मुश्रिफ (पूर्व चिकित्सा शिक्षा मंत्री), धनंजय मुंडे (पूर्व कृषि मंत्री), दत्तामामा भरणे, अदिति तटकरे (पूर्व उद्योग मंत्री), माणिकराव कोकाटे (वरिष्ठ मराठा नेता), नरहरि झिरवाल (पूर्व डिप्टी स्पीकर), बाबासाहेब पाटिल, इंद्रनील नाईक (राज्यमंत्री)
Bharat varta Desk ओम बिरला को स्पीकर पद से हटाने का प्रस्ताव बुधवार को लोकसभा… Read More
Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More
Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More
Bharat varta Desk नेपाल में गुरुवार को हुए राष्ट्रीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती… Read More
Bharat varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू की बैठक संपन्न… Read More
Bharat varta Desk संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का… Read More