महाराष्ट्र की राजनीति में नए मोड़ की आशंका, देवेंद्र फडणवीस से मिले संजय राउत

मुंबई: महाराष्ट्र की सियासत में आज एक बड़ी घटना घटी है. होटल ग्रैंड हयात में शिवसेना नेता संजय राउत और देवेंद्र फडणवीस की एक बैठक हुई. जानकारी के मुताबिक दोनों के बीच यह मुलाकात करीब दो घंटे (दोपहर 1.30 बजे से दोपहर 3.30) तक चली. इस मुलाकात की खबर जैसे ही बाहर हुई राजनीतिक गलियारों में अटकलों का दौर शुरू हो गया. लोग कयास लगाने लगे कि क्या शिवसेना बीजेपी अपनी लड़ाई छोड़कर फिर से दोस्त बन सकते हैं. हालांकि बीजेपी की तरफ से इस मुलाकात को लेकर सफाई भी आई है. बीजेपी नेता राम कदम ने कहा है कि सामना में इंटरव्यू को लेकर यह मुलाकात हुई थी. इसे राजनीति से न जोड़ें.इसके अलावा संजय राउत ने एबीपी न्यूज से कहा है कि फडणवीस से मिलना कोई अपराध नहीं, राज्य के दो नेता मिल सकते हैं. यह मुलाकात एक इंटरव्यू को लेकर थी. दअरसल महाराष्ट्र में शिवसेना, कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) की गठबंधन की सरकार तो बन गई, लेकिन कई ऐसे मौके आए जब तीनों दलों के बीच मतभेद उभरकर सामने आए. लगातार यह चर्चा चलती रही कि क्या यह गठबंधन सरकार पांच साल का कार्यकाल पूरा कर पाएगी. गौरतलब है कि महाराष्ट्र का विधानसभा चुनाव बीजेपी और शिवसेना ने मिलकर लड़ा था. हालांकि चुनाव के बाद बीजेपी और शिवसेना अलग-अलग हो गई. शिवसेना ने कांग्रेस और एनसीपी के साथ मिलकर महाराष्ट्र में सरकार बना ली थी. इसके बाद से बीजेपी और खासतौर से देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र सरकार पर हमलावर रहे हैं. कोरोना से लेकर सुशांत राजपूत मौत मामला, कंगना रनौत मामले पर देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र सरकार को निशाने पर लिया है.

Kumar Gaurav

Recent Posts

प्रहलाद जोशी देश के नए शिक्षा मंत्री

Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More

7 days ago

सीजेपी ने छात्र आंदोलन खत्म करने का किया ऐलान

Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More

7 days ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More

7 days ago

NTA के 47 कर्मचारी बर्खास्त

Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More

1 week ago

केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटाया, एनटीए प्रमुख प्रदीप जोशी कब हटेंगे?

Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More

1 week ago

पीएम आवास के सामने धरने पर बैठे राहुल और प्रियंका

Bharat varta Desk राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर मंगलवार… Read More

2 weeks ago