
Bharat varta desk
बढ़ती महंगाई के खिलाफ वाम दलों ने केंद्र सरकार के खिलाफ देशव्यापी प्रदर्शन करने का फैसला किया है। कृषि कानून, कोरोनावायरस के खिलाफ केंद्र सरकार की विफलता समेत कई अन्य मुद्दे भी शामिल हैं। बिहार और झारखंड में भी वाम दल के नेता प्रदर्शन करेंगे। सोमवार को रांची में वामदलों की बैठक हुई. इसमें महंगाई, कृषि कानून, कोविड महामारी से लेकर केंद्र सरकार की निजीकरण नीति समेत अन्य मुद्दों पर चर्चा की गयी. इसमें तय हुआ कि 26 जून को राजभवन के समक्ष प्रदर्शन किया जाएगा। बैठक में कहा गया कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण महंगाई इतनी बढ़ गई है कि लोगों के लिए दो जून की रोटी जुटाना भी मुश्किल हो गया है। खाने-पीने के सामानों के दाम आसमान छू रहे हैं। सरसो तेल का दाम रिकार्ड तोड़ रहा है।
Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More
Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More
Bharat varta Desk नेपाल में गुरुवार को हुए राष्ट्रीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती… Read More
Bharat varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू की बैठक संपन्न… Read More
Bharat varta Desk संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का… Read More
Bharat varta Desk बिहार और पश्चिम बंगाल समेत छह राज्यों के राज्यपालों का फेरबदल किया… Read More