बड़ी खबर

ममता बनर्जी ने सुप्रीम कोर्ट में खुद अपना पक्ष रखा, चुनाव आयोग को कटघरे में खड़ा किया

.Bharat varta Desk

पश्चिम बंगाल में वोटर लिस्ट रिवीजन (SIR) विवाद को लेकर सुनवाई के दौरान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी खुद कोर्ट में मौजूद रहीं। मुख्य न्यायाधीश की बेंच के सामने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि वोटर लिस्ट रिवीजन के जरिए केवल पश्चिम बंगाल को निशाना बनाया जा रहा है. उन्होंने सवाल उठाया कि असम और अन्य उत्तरी राज्यों, जहां चुनाव होने वाले हैं, वहां ऐसी प्रक्रिया क्यों नहीं अपनाई गई. ममता ने कहा कि मतदाताओं से आधार के साथ अतिरिक्त प्रमाण पत्र मांगे जा रहे हैं, जबकि अन्य राज्यों में निवास या जाति प्रमाण पत्र तक मान्य नहीं किए जा रहे. उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव से ठीक पहले इतनी बड़ी प्रक्रिया को जल्दबाजी में लागू किया गया, जबकि ऐसा काम सामान्य तौर पर वर्षों में पूरा होता है. ममता बनर्जी ने यह भी दावा किया कि इस दबाव और उत्पीड़न के कारण बीएलओ तक मानसिक तनाव में आए, और पूरे मामले को राजनीतिक रूप से पश्चिम बंगाल को निशाना बनाने की कोशिश बताया. ममता ने कहा कि उन्होंने कई बार चुनाव आयोग को पत्र लिखकर अपनी आपत्ति दर्ज कराई, लेकिन समाधान नहीं मिला.

इस पर मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने हस्तक्षेप करते हुए कहा कि राज्य सरकार ने विधिवत याचिका दायर की है और देश के शीर्ष वकील उसकी ओर से दलील रख रहे हैं. साथ ही कोर्ट ने दोहराया कि सुनवाई का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि किसी भी वैध मतदाता का नाम सूची से बाहर न हो.

सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के अंत में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने लोगों के अधिकारों की सुरक्षा की अपील करते हुए कहा, ‘कृपया जनता के अधिकारों की रक्षा करें.’इस दौरान ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि अब ईआरओ की कोई भूमिका नहीं रह गई है और बीजेपी शासित राज्यों से माइक्रो ऑब्जर्वर नाम हटाने के लिए लगाए गए हैं. उन्होंने दावा किया कि पहले चरण में 58 लाख नाम हटाए गए और बड़ी संख्या में लोगों को मृत घोषित कर दिया गया, साथ ही चुनाव आयोग को ‘व्हाट्सएप आयोग’ तक कह दिया.

इस मामले में सुनवाई फिलहाल समाप्त हो गई है और अब अगली सुनवाई सोमवार को होगी.

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

थाईलैंड में आग लगने से 27 लोगों की मौत

Bharat varta Desk थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में सोमवार (13 जुलाई) की सुबह भीषण हादसा… Read More

3 days ago

वियतनाम में नाव पलटी, 15 भारतीय पर्यटकों की मौत

Bharat varta Desk वियतनाम के फू क्वोक द्वीप के पास शनिवार को भारतीय पर्यटकों को… Read More

4 days ago

बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार एसपीजी के डायरेक्टर बनेंगे

Bharat varta Desk बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की… Read More

2 weeks ago

चंपत राय ने दिया इस्तीफा

Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More

3 weeks ago

महेश दीक्षित आईबी के नए निदेशक

Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More

3 weeks ago

यूपी बीजेपी की नई टीम

Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More

3 weeks ago