
कोलकाता : विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत के बाद आज ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की तीसरी बार शपथ ली. यानी एक बार फिर बंगाल में ममता बनर्जी के नेतृत्व में तृणमूल कांग्रेस की सरकार बन गई है.
कोरोना संकट काल और उसकी गाइडलाइन्स की वजह से शपथ ग्रहण समारोह छोटा ही रखा गया है. ममता बनर्जी ने अकेले ही शपथ ली है. उनके साथ किसी भी मंत्री ने शपथ नहीं ली है.
इस दौरान मंच पर ममता बनर्जी और राज्यपाल जगदीप धनखड़ ही नजर आए. दोनों ने एक-दूसरे के सामने हाथ जोड़कर अभिवादन स्वीकार किया. हालांकि, कुछ देर बाद ही राज्यपाल और मुख्यमंत्री के बयानों में तल्खी नजर आई.
शपथ लेने के बाद ममता बनर्जी ने कहा कि उनकी प्राथमिकता कोरोना के खिलाफ लड़ाई रहेगी. साथ ही उन्होंने कहा कि हिंसा की घटना बर्दाश्त नहीं होगी, और ऐसा करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.
ममता के बाद राज्यपाल ने भी चुनाव बाद हिंसा का मुद्दा उठाया. ममता बनर्जी को अपनी छोटी बहन बताते हुए राज्यपाल ने उन्हें कानून व्यवस्था के मुद्दे पर नसीहत दे डाली. राज्यपाल ने कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था का राज होना चाहिए. उम्मीद है ममता संविधान के हिसाब से चलेंगी.
राज्यपाल की इस टिप्पणी का ममता ने भी जवाब दिया. ममता ने चुनाव आयोग को निशाने पर लिया और कहा कि अभी तक सबकुछ चुनाव आयोग के अधीन था, चुनाव आयोग ने काफी अधिकारियों को बदल दिया था, मैंने अभी शपथ ली है, नए सिरे से व्यवस्था करूंगी.
Bharat varta Desk पूर्व मुखमंत्री नीतीश कुमार के करीबी रहे बिहार सरकार के महाधिवक्ता (एडवोकेट… Read More
Bharat varta Desk टीएमसी में चल रही कलह के बीच अब एक लिस्ट सामने आई… Read More
Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट में न्यायाधीशों की कमी दूर करने की दिशा में… Read More
Bharat varta Desk केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के… Read More
Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More