
Bharat varta desk: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कोयला घोटाले के मामले में पूछताछ करने के लिए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे और तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव अभिषेक बनर्जी और उनकी पत्नी रुजीरा बनर्जी को 21 और 22 मार्च को दिल्ली तलब किया है। इसके अलावा केंद्रीय जांच एजेंसी ने कोयला घोटाला मामले में पश्चिम बंगाल के मंत्री मोलॉय घटक को भी तलब किया है। जवाब में पश्चिम बंगाल सरकार ने भी प्रवर्तन निदेशालय पर पलटवार किया है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कालीघाट पुलिस ने प्रवर्तन निदेशालय के उन तीन अधिकारियों को थाने में तलब किया है जो कोयला घोटाले और पशु तस्करी मामले की जांच कर रहे हैं। उन तीनों अधिकारियों को सोमवार को बुलाया गया है। उधर तृणमूल कांग्रेस के नेताओं ने कहा है कि विधानसभा चुनाव में हार का बदला लेने के लिए भाजपा केंद्रीय एजेंसियों के माध्यम से तृणमूल नेताओं को परेशान कर रही है।
Bharat varta Desk बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की… Read More
Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More
Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More
Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More
Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More
Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More