बड़ी खबर

मनीष रंजन को रांची कमिश्नर का भी प्रभार, 5 आईएएस अफसरों को अतिरिक्त प्रभार

रांची ,भारत वार्ता संवाददाता: झारखंड के कई आईएएस अफसरों को पश्चिम बंगाल और दूसरे राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव का प्रेक्षक बनाया गया है. ऐसे में उन अफसरों का काम दूसरे आईएएस अफसरों के जिम्मे सौंपा गया है. सरकार द्वारा सोमवार को जारी अधिसूचना के मुताबिक रांची के कमिश्नर डॉक्टर नितिन मदन कुलकर्णी के चुनाव प्रेक्षक बनाए जाने के बाद उनका काम कोल्हान के कमिश्नर डॉ मनीष रंजन देखेंगे.
पलामू आयुक्त जटाशंकर चौधरी को उत्तरी छोटानगपुर प्रमंडलीय आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. उत्तरी छोटानगपुर आयुक्त कमल जॉन लकड़ा भी चुनाव ड्यूटी में मुख्यालय से बाहर हैं. वहीं माध्यमिक शिक्षा निदेशक हर्ष मंगला को उच्च शिक्षा निदेशक ए मुथुकुमार के काम की जिम्मेदारी सौंपी गई है.
राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन के अभियान निदेशक रविशंकर शुक्ला समाज कल्याण निदेशक मनोज कुमार और परिवहन आयुक्त किरण कुमारी पासी परियोजना निदेशक शैलेश कुमार चौरसिया का काम देखेंगे. मेदिनीनगर नगर आयुक्त दिनेश प्रसाद के चुनाव कार्य में जाने के बाद पलामू डीडीसी शेखर जमुआर को उनके काम का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.

Anupam

Recent Posts

बिहार में जेडीयू ने तय किए एमएलसी उम्मीदवार

Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More

5 days ago

दिल्ली के रेस्टोरेंट में आग, 20 लोगों की मौत

Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More

7 days ago

गीतिका पांडेय पूर्व रेलवे की जीएम नियुक्त

Bharat varta Desk सुश्री गीतिका पांडेय (IRAS अधिकारी) को पूर्व रेलवे (Eastern Railway), कोलकाता का… Read More

1 week ago

बनर्जी के भतीजे अभिषेक पर हमला… कपड़े फाड़े, पत्थर-अंडे फेंके, हेलमेट पहनकर बचाई जान

Bharat varta Desk ममता पश्चिम बंगाल के सोनारपुर में टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर हमला… Read More

2 weeks ago

बिहार म दो आईएएस अधिकारी सस्पेंड

Bharat varta Desk बिहार सरकार ने चर्चित रिशु श्री मनी लॉन्ड्रिंग और टेंडर हेराफेरी मामले… Read More

2 weeks ago

सुप्रीम कोर्ट ने नीट परीक्षा गड़बड़ी पर एनटीए को फटकार लगाई

Bharat varta Desk सुप्रीम कोर्ट ने नीट-यूजी (NEET-UG) में हुई गड़बड़ी को लेकर एनटीए (NTA)… Read More

2 weeks ago