देश दुनिया

मदीना में भीषण हादसा, डीजल टैंकर से टकराई बस, 42 भारतीय हाजियों की मौत

Bharat varta Desk

सऊदी अरब में भारतीयों को ले जा रही बस भीषण हादसे का शिकार हुई है। सोमवार रात ये हादसा तब हुआ, जब भारतीय उमराह तीर्थयात्रियों को मक्का से मदीने ले जाने के लिए निकली बस एक डीजल टैंकर से टकरा गई। टक्कर के तुरंत बाद बस में भीषण आग लगने और रात का वक्त होने की वजह से यात्रियों को संभलने का मौका नहीं मिला। रात होने की वजह से ज्यादातर यात्री बस में सोए हुए थे, जब तक किसी को कुछ समझ में आता बस पूरी तरह से आग की चपेट में आ गई थी। इस हादसे में बस में सवार 43 में से सिर्फ एक शख्स के बचने की बात सामने आई है। उसे भी गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।बस में सवार अधिकतर लोग तेलंगाना राज्य के थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस घटना पर गहरा शोक जताया है।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

उपमुख्यमंत्री के ‘इलाज’ बयान ने बढ़ाई तकरार, राजस्व अधिकारी अड़े

पटना : बिहार राजस्व सेवा संयुक्त महासंघ के अंतर्गत बिरसा एवं बिरसा यूनाइटेड संयुक्त संघर्ष… Read More

2 days ago

प्रभाकर प्रभात रांची ईडी कार्यालय के नए जॉइंट डायरेक्टर

Bharat varta Desk प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए अपर और… Read More

3 days ago

मोदी सरकार के कई सचिव बदले, चंचल कुमार को सूचना प्रसारण मंत्रालय के सचिव का जिम्मा

Bharat varta Desk प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली केद्रीय मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने… Read More

4 days ago

हक व हाईकोर्ट आदेश लागू करने की मांग पर CO/RO का महा-जुटान, सामूहिक अवकाश जारी रखने का ऐलान

पटना, भारत वार्ता संवाददाता : बिहार में अंचलाधिकारी (CO) और राजस्व कर्मचारियों (RO) की हड़ताल… Read More

4 days ago

बिहार के चार आईपीएस अधिकारियों को डीजी रैंक में प्रमोशन

Bharat varta Desk बिहार कैडर के चार आईपीएस अधिकारियों को अपर पुलिस महानिदेशक (ADG) से… Read More

5 days ago