
रांची, भारत वार्ता संवाददाता:
पिछले कई महीनों से बीमार झारखंड के मानव संसाधन विकास मंत्री जगरनाथ महतो अब ठीक हो गए हैं। इसके साथ मुख्यमंत्री ने उन्हें शिक्षा और उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग का प्रभार वापस लौटा दिया है। बीमारी के दौरान मुख्यमंत्री ने मंत्री के विभागों को अपने पास रख लिया था क्योंकि मंत्री इलाज के लिए लगातार राज्य के बाहर रह रहे थे। बुधवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्यपाल की सहमति के बाद मंत्री के विभाग को फिर से वापस करने की अधिसूचना जारी करवा दी। इसके साथ उन्होंने मंत्री जगन्नाथ महतो से मिलकर उनके स्वास्थ्य का हालचाल लिया। इस मौके पर पीएचडी मंत्री मिथिलेश ठाकुर भी मौजूद रहे।
Bharat varta Desk राजनीति के गलियारों में आज एक बड़ा सियासी और कानूनी झटका केंद्र… Read More
Bharat varta Desk लोक सेवा आयोग (BPSC) ने अभियोजन पदाधिकारी के 300 पदों के लिए… Read More
Bharat varta Desk पेरू में बाढ़ में फंसे लोगों की जान बचाने निकले 15… Read More
Bharat varta Desk नेपाल में सोमवार तड़के एक बड़ा दर्दनाक हादसा हुआ. पोखरा से काठमांडू… Read More
Bharat varta Desk पटना में फायर विभाग के आईजी सुनील कुमार नायक के सरकारी आवास… Read More
Bharat varta Desk JEE मेन 2026 सेशन-1 के रिजल्ट में दिल्ली (NCT) के श्रेयस मिश्रा… Read More