
पटना : बिहार पुलिस महकमें में फेरबदल का दौर जारी है। सोमवार की शाम चार आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया है जिसमें भोजपुर जिले के पुलिस कप्तान को भी बदला गया है जबकि एक महिला आईपीएस अधिकारी जो मुख्यालय में पदस्थापन की प्रतीक्षा में थीं उन्हें पदस्थापित किया गया है। गृह विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार भोजपुर के एसपी विनय तिवारी का तबादला कर मद्यनिषेध, अपराध अनुसंधान विभाग का एसपी बनाया गया है। वहीं, मद्यनिषेध, अपराध अनुसंधान विभाग के एसपी रहे संजय कुमार सिंह को भोजपुर का नया एसपी बनाया गया है। धुरत सायली सावलराम को बीएमपी-5 का कमांडेंट बनाया गया है। वह पदस्थापन की प्रतीक्षा में थीं।
Bharat varta Desk बिहार में राज्यसभा की पांच सीटों के लिए हुए चुनाव में एनडीए… Read More
Bharat varta Desk विधानसभा चुनाव की घोषणा के कुछ ही घंटों के भीतर बड़ा प्रशासनिक… Read More
Bharat varta Desk पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव के तारीखों… Read More
Bharat varta Desk ओम बिरला को स्पीकर पद से हटाने का प्रस्ताव बुधवार को लोकसभा… Read More
Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More
Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More