देश दुनिया

भारत के रामानुरागियों से मिले मॉरीशस के प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति

मॉरीशस में आयोजित हुआ अंतरराष्ट्रीय सेमिनार

Bharat Varta Desk : विश्व के अनेक देशों में रामकथा अपने-अपने ढंग से लिखी गई है। मूल कथा तो एक ही है लेकिन स्थानीय संदर्भों के साथ मूल कथा में अनेक कथाएं और प्रसंग अलग ढंग से जुड़े हुए मिलते हैं। रामकथा विश्व संदर्भ महाकोष की तैयारी के संदर्भ में साहित्यिक सांस्कृतिक शोध संस्था, मुंबई से जुड़े 28 विद्वानों का एक दल संस्था के सचिव डॉ प्रदीप कुमार सिंह के नेतृत्व में 8 मई से 15 मई तक मॉरीशस के दौरे पर रहा। साप्ताहिक दौरा कार्यक्रम में दल के सदस्यों ने महात्मा गांधी संस्थान मॉरीशस, विश्व हिंदी सचिवालय मॉरीशस, वृहत पुरोहित संघ फ्लिक एंड फ्लैक, रामायण केंद्र मॉरीशस, हिंदी प्रचारिणी सभा तथा राम कथा सेवा सदन के सदस्यों के साथ मिलकर मॉरीशस में राम कथा के विविध प्रसंगों पर विस्तार से चर्चा की। मॉरीशस में अलग-अलग स्थानों पर आयोजित संगोष्ठी में प्रोफेसर कृष्णा जी श्रीवास्तव, डॉ किरण त्रिपाठी, डॉ कुसुम सिंह, डॉ किरण शर्मा, डॉ सुनीता चौहान, डॉ पुष्पा सिंह, डॉ राजरानी, डॉ अंजली, साहित्यिक सांस्कृतिक शोध संस्था के अध्यक्ष डॉ बनवारीलाल जाजोदिया, सुरेश चंद्र तिवारी, डॉ रंजय सिंह, डॉ माधुरी सिंह, डॉ शिरीन कुरेशी, मीमांसा ओझा, अरविंद श्रीवास्तव, डॉ हिमांशु मिश्र दीपक, डॉ भोला तिवारी ओझा, डॉ नीतू कुमारी, राम शंकर शुक्ला आदि ने रामकथा के विभिन्न प्रसंगों के वैश्विक संदर्भ पर आधारित अपने आलेखों की प्रस्तुति दी।

मॉरीशस के राष्ट्रपति पृथ्वीराज सिंह रूपन को श्रीराम कथा विश्व संदर्भ महाकोश (इनसाइक्लोपीडिया ऑफ रामायण) का प्रथम खंड भेंट करते प्रो. प्रदीप कुमार सिंह


साहित्य सांस्कृतिक शोध संस्था के सदस्यों के साथ संवाद करने के लिए मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद्र जगन्नाथ और मॉरीशस के राष्ट्रपति पृथ्वी राजसिंह रूपन से भी मुलाकात की और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रामकथा के प्रचार प्रसार के लिए किए जा रहे शोध कार्य के बारे में उन्हें जानकारी दी। साप्ताहिक कार्यक्रम के तहत विश्व हिंदी सचिवालय में हिंदी के वैश्विक प्रचार प्रसार में रामकथा की भूमिका पर अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार का भी आयोजन किया गया। इस दौरान अलग-अलग संस्थानों में अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए जिसमें प्रसिद्ध लोक गायिका डॉ नीतू कुमारी नवगीत, डॉ माधुरी सिंह मीमांसा ओझा आदि ने मनभावन प्रस्तुतियां दी।

मॉरीशस गणराज्य के प्रधानमंत्री प्रविंद्र जगन्नाथ से श्रीराम कथा विश्व संदर्भ महाकोश (इनसाइक्लोपीडिया ऑफ रामायण) और मॉरीशस यात्रा संबंधित चर्चा करते साहित्यिक सांस्कृतिक शोध,संस्था मुंबई के सचिव डॉ.प्रदीप कुमार सिंह
Dr Rishikesh

Editor - Bharat Varta (National Monthly Magazine & Web Media Network)

Recent Posts

बैद्यनाथ और नाथवानी राज्यसभा चुनाव जीते

Bharat Varta Desk झारखंड में राज्यसभा चुनाव में मतगणना पूरी होने के बाद एनडीए समर्थित… Read More

10 hours ago

एस.डी. संजय बिहार के नए महाधिवक्ता

Bharat varta Desk विधि संवाददाता, पटना। बिहार सरकार ने वरिष्ठ अधिवक्ता एवं भारत सरकार के अतिरिक्त… Read More

11 hours ago

पटना का नाम बदलेगा, पाटलिपुत्र कहलाएगी राजधानी

Bharat varta Desk बिहार की राजधानी पटना को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बड़ा फैसला लिया है.… Read More

2 days ago

पीके शाही ने एडवोकेट जनरल पद से दिया इस्तीफा

Bharat varta Desk पूर्व मुखमंत्री नीतीश कुमार के करीबी रहे बिहार सरकार के महाधिवक्ता (एडवोकेट… Read More

5 days ago

टीएमसी के 19 सांसद हुए बागी

Bharat varta Desk टीएमसी में चल रही कलह के बीच अब एक लिस्ट सामने आई… Read More

1 week ago

पटना हाईकोर्ट के 7 नए न्यायाधीश

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट में न्यायाधीशों की कमी दूर करने की दिशा में… Read More

1 week ago