
अचानक लगी आग में 8 लोग बुरी तरह से झुलसे
भुवनेश्वर : ओडिशा के भुवनेश्वर में राजभवन के पास इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के एक पेट्रोल पंप पर बुधवार को भीषण आग लग गई जिसमें आठ लोग झुलस गए।
कैपिटल अस्पताल के निदेशक एलडी साहू ने बताया कि दो घायलों की हालत गंभीर है और उन्हें कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
उन्होंने बताया कि शेष घायलों का इलाज उनके अस्पताल में चल रहा है।
पुलिस आयुक्त एसएस सारंगी ने बताया, ‘हमारी प्राथमिकता आग को पेट्रोल और डीजल से भरे दो अन्य टैंकों तक पहुंचने से रोकने की है।’
सांरगी ने बताया कि दमकल की तीन गाड़ियां आग पर काबू पाने में जुटी हैं।
उन्होंने कहा कि आग लगने के कारण का पता नहीं चल सका है।
Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More
Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More
Bharat varta Desk नेपाल में गुरुवार को हुए राष्ट्रीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती… Read More
Bharat varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू की बैठक संपन्न… Read More
Bharat varta Desk संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का… Read More
Bharat varta Desk बिहार और पश्चिम बंगाल समेत छह राज्यों के राज्यपालों का फेरबदल किया… Read More