
Oplus_131072
–रायबरेली रेल कोच कारखाना के जीएम ने पूर्व रेलवे के इतिहास की दी महत्वपूर्ण जानकारी
-हावड़ा रेल मंडल मुख्यालय में हुआ व्याख्यान
Bharat varta Desk
भारतीय रेलवे सेवा के वरिष्ठ अधिकारी और इतिहास लेखक पीके मिश्रा ने कहा है कि भारतीय रेलवे के विकास में पूर्व रेलवे की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। भारत में सबसे शुरुआती दौर में इस इलाके में रेल लाइनें बिछी, ट्रेनें चलीं। पूर्वी रेलवे तमाम तरह की चुनौतियों का सामना करते हुए अस्तित्व में आया और संबर्धित व विकसित हुआ।
श्री मिश्रा हावड़ा रेलवे मंडल मुख्यालय में आयोजित एक व्याख्यानमाला में बतौर मुख्य वक्ता बोल रहे थे। मौके पर डीआरएम विशाल कपूर, सीनियर डीएमई सत्येंद्र कुमार तिवारी समेत और कई अधिकारी मौजूद रहे। पीके मिश्रा रायबरेली आधुनिक रेल कोच कारखाना के महाप्रबंधक हैं। वे कपूरथला रेल कारखाना के महाप्रबंधक के अतिरिक्त प्रभार में भी हैं। संगोष्ठी में उन्होंने पूर्व रेलवे के निर्माण, इतिहास और विकास पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में भी रेलवे ने महत्वपूर्ण रोल अदा किया है। 1855- 56 के संथाल विद्रोह को दबाने के लिए भारत के इतिहास में पहली बार सैनिकों को ढोने के लिए ब्रिटिश हुकूमत ने ट्रेनों का इस्तेमाल किया गया था। श्री मिश्र ने रेलवे के इतिहास से संबंधित कई अनछुए पहलुओं पर प्रकाश डाला। कई महत्वपूर्ण ऐतिहासिक जानकारियों से रेल अधिकारियों को अवगत कराया।
बता दें कि पीके मिश्र आसनसोल, मालदा और अलीपुरद्वार मंडल के डीआरएम रह चुके हैं। उन्होंने रेलवे के इतिहास पर महत्वपूर्ण शोध किया हैं। अपने विभिन्न स्थानों पर पदस्थापना के दौरान रेलवे के प्राचीन इमारतों और महत्वपूर्ण प्रतीकों को सजाने- संवारने के महत्वपूर्ण काम भी इन्होंने किया है।
Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More