देश दुनिया

भारतीय सेना ने किया साफ, किसी जवान को चीन ने हिरासत में नहीं लिया

नई दिल्ली। विशेष संवाददाता
पिछले कुछ दिनों से भारत और चीन के बीच गर्मागर्मी का माहौल बना हुआ है। इसी बीच खबर आई थी कि भारतीय सेना और चीनी सैनिकों के बीच झड़प भी हुई है, इसके बाद कुछ भारतीय जवानों को चीन ने हिरासत में लेकर बाद में रिहा कर दिया। इस मामले को लेकर सेना की ओर से आधिकारिक बयान जारी कर ऐसी किसी भी रिपोर्ट को नकार दिया गया है। इतना ही नहीं सेना ने कहा है कि ऐसी खबरें राष्ट्रीय हितों को नुकसान पहुंचा सकती हैं।
भारतीय सेना की ओर से बताया गया कि चीन की ओर से भारतीय जवानों को हिरासत में नहीं लिया और न ही उनके हथियार छीने हैं। सेना के प्रवक्ता ने कहा कि हम स्पष्ट रूप से इससे इनकार करते हैं। ऐसी खबरें राष्ट्रीय हितों को नुकसान पहुंचा सकती हैं। खबर के मुताबिक, गल्वान घाटी में चीन ने पिछले दो सप्‍ताह के भीतर करीब 100 टेंट गाड़ दिए हैं। वह मशीनरी भी यहां ला रहा है जो शायद बंकर्स बनाने में इस्‍तेमाल हो। भारत भी पैगोंग झील और गल्वान घाटी में सैनिकों की तैनाती लगातार बढ़ा रहा है। कई इलाकों में भारत की पोजिशन चीन से बेहतर है।
चीन ने भारी संख्‍या में बॉर्डर डिफेंस रेजिमेंट के जवानों को तैनात किया है। भारत ने भी श्मिरर डिप्‍लॉयमेंटश् की रणनीति अपनाई है। इसका मतलब ये है कि चीन जितनी मैनपावर और रिसोर्सेज लगाएगा, भारत भी उसी टोन में जवाब देगा। चीन ने सिर्फ सैनिक ही नहीं बुलाए, झील में नावों की संख्‍या बढ़ा दी है। हवाई निगरानी के लिए गल्वान घाटी में हेलिकॉप्‍टर्स उड़ रहे हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, चीन ने करीब 1300 सैनिक यहां पर तैनात किए हैं। भारत भी उसी हिसाब से सैनिकों की तैनाती कर रहा है। सूत्रों के मुताबिक, भारत ने लेह की इन्‍फैट्री डिजिवन की कुछ यूनिट्स को आगे भेजा है। कई और बटालियंस भी लद्दाख में मूव कराई गई हैं।

Anupam

Recent Posts

टीएमसी के 19 सांसद हुए बागी

Bharat varta Desk टीएमसी में चल रही कलह के बीच अब एक लिस्ट सामने आई… Read More

2 days ago

पटना हाईकोर्ट के 7 नए न्यायाधीश

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट में न्यायाधीशों की कमी दूर करने की दिशा में… Read More

2 days ago

प्रधानमंत्री के 12 साल: देश भर में हुई पूजा-अर्चना

Bharat varta Desk केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के… Read More

2 days ago

बिहार में जेडीयू ने तय किए एमएलसी उम्मीदवार

Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More

1 week ago

दिल्ली के रेस्टोरेंट में आग, 20 लोगों की मौत

Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More

1 week ago

गीतिका पांडेय पूर्व रेलवे की जीएम नियुक्त

Bharat varta Desk सुश्री गीतिका पांडेय (IRAS अधिकारी) को पूर्व रेलवे (Eastern Railway), कोलकाता का… Read More

1 week ago