
रेलवे बोर्ड के चेयरमैन श्री बीके यादव ने कहा हम यात्रियों को सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं
नई दिल्ली संवाददाता : रेलवे बोर्ड के चेयरमैन वी के यादव ने सोमवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि अनारक्षित टिकट या वेटिंग लिस्ट टिकट पर यात्रा करने की इजाज़त नहीं है. ऐसे में आप भी यात्रा करने जा रहें तो इस बात का ध्यान रखें. अगर आपकी वेटिंग टिकट यात्रा वाले दिन कंफर्म नहीं हुई है तो ट्रेन चलने से चार घंटे पहले उसे रद करवा दें, अन्यथा आपको भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है. रेल नियम के मुताबिक अगर कोई यात्री अपने निर्धारित स्टेशन पर सवार नहीं हो पाता तो टिकट चेकर अगले तीन स्टॉपेज के बाद सीट को खाली घोषित कर देता है, जिससे वेटिंग लिस्ट वाले की टिकट कंफर्म हो जाती है, लेकिन यदि उस वेटिंग लिस्ट वाले को स्टेशन पर ही न आने दिया जाए तो ये नियम उसके किसी काम का नहीं है.
रेलवे की तरफ से यात्रियों के लिए 300 तक की वेटिंग रखी गई है.
वी के यादव ने कहा कि अभी 736 स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही है. 2276 मुंबई सबअर्बन ट्रेनें चलाई जा रही है. उन्होंने बताया कि त्योहारों को देखते हुए 436 फेस्टिव स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही है, ये ट्रेनें 30 नवंबर तक चलेगी.
रेलवे लगातार कर रहा है वेटिंग लिस्ट को कम करने की कोशिश- रेलवे बोर्ड के चेयरमैन व सीईओ ने भी हाल ही में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह स्वीकार किया था कि ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट को कम करने की काफी जरूरत है. साथ ही यह कहा था कि निजी ट्रेनों के आने से इस समस्या को कम करने में मदद मिलेगी. आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक साल 2019-20 में औसत वेटिंग लिस्ट में 8.9 फीसदी की कमी आई है. व्यस्त समय के दौरान करीब 13.3 फीसदी यात्रियों की टिकट कन्फर्म नहीं हो पाई है.एक आरटीआई के मुताबिक 2019-20 में कुल 84,61,204 पीएनआर नंबर से जुड़े करीब सवा करोड़ यात्रियों की वेटिंग टिकट कन्फर्म नहीं हो पाई. रेल मंत्रालय ने वेटिंग लिस्ट की समस्या के समाधान के लिए निजी ट्रेन शुरू करने का फैसला भी किया है.
Bharat varta Desk बिहार की NDA सरकार ने रविवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) और… Read More
Bharat varta desk शुभेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली… Read More
Bharat varta Desk पश्चिम बंगाल के नए सीएम का सस्पेंस खत्म हो गया है. भारतीय… Read More
Bharat varta Desk 7 मई 2026 को बिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व… Read More
Bharat varta Desk 7 मई 2026 को बिहार में सम्राट चौधरी के नेतृत्व में कैबिनेट… Read More
Bharat varta Desk बिहार में सियासी हलचल के बीच कल यानी 7 मई को राजधानी… Read More