
Bharat varta desk: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के जिले के रहने वाले एक छात्र की कनाडा के टोरंटो स्टेशन पर गोली मारकर हत्या कर दी गई है। कार्तिक वासुदेव कनाडा के टोरंटो में ग्लोबल मैनेजमेंट की पढ़ाई करने गया था साथ ही वह एक रेस्टोरेंट में नौकरी कर रहा था। घटना के दिन रेस्टोरेंट्स से निकलकर वह टोरंटो स्टेशन आया था जहां हुई गोलीबारी में वह घायल हो गया और अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। कनाडा पुलिस ने वासुदेव के घरवालों को टेलीफोन से उसकी मौत की सूचना दी तो परिवार में कोहराम मच गया। उसके शव को सकुशल भारत लाने की व्यवस्था की जा रही है। इस बीच विदेश मंत्री विजय शंकर ने टवीट करके वासुदेव की हत्या पर गहरा शोक प्रकट किया है। उन्होंने वहां की सरकार से हत्यारों की पहचान कर उसे गिरफ्तार करने के संबंध में बात किया है।
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के जिले के रहने वाले एक छात्र की कनाडा के टोरंटो में गोलीबारी में मौत हो गई। परिजनों ने बताया कार्तिक वासुदेव कनाडा के टोरंटो में ग्लोबल मैनेजमेंट की पढ़ाई करने गया था साथ ही वह एक रेस्टोरेंट में नौकरी कर रहा था। जब वहां से निकला रहा था इसी दौरान किसी ने उसे गोली मार दी जिससे उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कनाडा के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि कार्तिक अब इस दुनिया में नहीं रहा। यह सुनते ही परिजनों के होश उड़ गए घर में चीख पुकार कर सब रोने लगे। हालांकि अब परिजन वहा पर सुबह होने का इंतजार कर रहे है। जिससे उसके शव को सकुशल भारत लाया जा सके ।वहां से निकला रहा था इसी दौरान किसी ने उसे गोली मार दी जिससे उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कनाडा के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि कार्तिक अब इस दुनिया में नहीं रहा। यह सुनते ही परिजनों के होश उड़ गए घर में चीख पुकार कर सब रोने लगे। हालांकि अब परिजन वहा पर सुबह होने का इंतजार कर रहे है। जिससे उसके शव को सकुशल भारत लाया जा सके ।
Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More
Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More
Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More
Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More
Bharat varta Desk रेल मंत्रालय की कंपनी इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन के चेयरमैन… Read More
Bharat varta Desk उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके में एक कमर्शियल कॉम्प्लेक्स… Read More