बड़ी खबर

नहीं रहे पूर्व आईपीएस रामचंद्र खान

Bharat Varta Desk: बिहार के चर्चित आईपीएस अफसर रहे रामचंद्र खान का निधन हो गया है। देर रात पटना के एक अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। वे करीब 80 वर्ष के थे। बिहार के प्रख्यात साहित्यकार पद्मश्री डॉक्टर उषा किरण खान रामचंद्र खान की पत्नी हैं। रामचंद्र खान के संबंधी प्रोफेसर उग्र मोहन झा ने बताया कि हाल तक वे पूरी तरह स्वस्थ थे। चलते फिरते वे इस दुनिया से चले गए।

रामचंद्र खान बिहार के नामी और सख्त आईपीएस अफसर के रूप में जाने जाते थे। उनका नाम बिहार के चर्चित पुलिस वर्दी घोटाले में भी आया था मगर उनके खिलाफ सीबीआई को कोई साक्ष्य नहीं मिला था। बाद में वे बरी हो गए थे। कहा जाता है कि उनकी कड़क मिजाजी के कारण उस समय के कई अफसरों ने उन्हें साजिश करके फंसाया था। रामचंद्र खान के बेटे तूहीन शंकर पटना हाई कोर्ट के वकील हैं जबकि उनकी तीन बेटियों में से एक बेटी मध्य प्रदेश काडर की वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी हैं। रामचंद्र खान के एक भाई शशिधर खान वरिष्ठ पत्रकार है जबकि दूसरे भाई डॉक्टर गंगाधर खान झारखंड के सिद्धू कानू विश्वविद्यालय के अवकाश प्राप्त प्रोफेसर हैं।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

झारखंड में IAS-IPS अधिकारी बदले

Bharat varta Desk कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न मंत्रालयों, निदेशालयों,… Read More

1 week ago

सम्राट चौधरी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव बने उपमुख्यमंत्री

Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More

1 week ago

विधायक दल के नेता चुने गए सम्राट चौधरी, कल बनेंगे सीएम

Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More

2 weeks ago

नीतीश की पारी खत्म, अब शुरू होगी सम्राट की पारी

Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More

2 weeks ago

बिहार को जल्द मिलेगा नया सीएम, विधायक दल का नेता चुनने के लिए शिवराज केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त

Bharat varta Desk बिहार को इस हफ्ते नया सीएम मिल जाएगा. नीतीश कुमार के इस्तीफे… Read More

2 weeks ago