बड़ी खबर

भारतीय और बिहार प्रशासनिक सेवा की कई अधिकारी बदले, विकास कुमार को दरभंगा एसडीओ की जिम्मेदारी

Bharat varta desk

नीतीश सरकार ने आज 30 आईएएस अधिकारियों और 18 बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का तबादला किया गया है. सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से अधिसूचना भी जारी कर दी गई है. बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का सबसे पहले तबादला किया गया फिर उसके बाद लगातार तीन अधिसूचना आईएएस अधिकारियों से संबंधित निकाली गई. कई जिलों में पदस्थापित उप विकास आयुक्त जो आईएएस अफसर हैं उन्हें नई जिम्मेदारी दी गई है. सूचना और जनसंपर्क विभाग में विशेष पदाधिकारी के रूप में पद स्थापित विकास कुमार दरभंगा के अनुमंडल पदाधिकारी बनाए गए हैं.

अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी: दरभंगा की डीडीसी प्रतिभा रानी को बेतिया का उप विकास आयुक्त बनाया गया है. दरभंगा सदर की एसडीओ चंद्रिमा अत्री को वैशाली का एसडीओ बनाया गया है. दीपेश कुमार को उप विकास आयुक्त मधुबनी के पद पर पोस्टिंग की गई है. मधेपुरा के उप विकास आयुक्त नितिन कुमार सिंह को भागलपुर का नगर आयुक्त बनाया गया है. रोहतास के उप विकास आयुक्त शेखर आनंद को नालंदा का नगर आयुक्त बनाया गया है. पश्चिम चंपारण के उप विकास आयुक्त अनिल कुमार को बिहार एड्स नियंत्रण सोसाइटी में परियोजना निदेशक के पद पर पदस्थापित किया गया है.

पूर्णिया के नगर आयुक्त स्थानांतरित: भागलपुर के नगर आयुक्त योगेश कुमार सागर को उद्योग विभाग में संयुक्त सचिव बनाया गया है. पूर्णिया के नगर आयुक्त आरिफ अहसन को स्थानांतरित कर नगर विकास विभाग में संयुक्त सचिव बनाया गया है. मधुबनी के उप विकास आयुक्त विशाल राज को स्थानांतरित कर उद्योग विभाग में निदेशक तकनीकी विकास मनाया गया है. नालंदा के नगर आयुक्त तरनजोत सिंह को पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग में निदेशक बनाया गया है.

कई का बदला गया विभाग: पदस्थापन की प्रतीक्षा में रही उदिता सिंह को बंदोबस्त पदाधिकारी नालंदा बनाया गया है. सूचना एवं जन संपर्क विभाग के संयुक्त सचिव सत्येंद्र कुमार सिंह को नगर आयुक्त बेगूसराय के पद पर स्थापित किया गया है. अपर समाहर्ता बक्सर किशोरी चौधरी को संयुक्त सचिव राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में पदस्थापित किया गया है. पश्चिम चंपारण के बंदोबस्त पदाधिकारी सुरेश चौधरी को पंचायती राज विभाग में सचिव के पद पर पदस्थापित किया गया है.

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

चंपत राय ने दिया इस्तीफा

Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More

3 hours ago

महेश दीक्षित आईबी के नए निदेशक

Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More

19 hours ago

यूपी बीजेपी की नई टीम

Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More

1 day ago

पूर्व जस्टिस विनोद सिंहा भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की जांच करेंगे, सम्राट कैबिनेट का फैसला

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More

2 days ago

भरत तिवारी एनकाउंटर पर बैठी महापंचायत, प्रशांत किशोर पहुंचे, कहा-सम्राट चौधरी के विभाग की जांच हो

Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More

2 days ago

IRCTC अध्यक्ष संजय जैन का इस्तीफा

Bharat varta Desk रेल मंत्रालय की कंपनी इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन के चेयरमैन… Read More

3 days ago