बड़ी खबर

बिहार के छह विश्वविद्यालयों में नए कुलपति नियुक्त, राजभवन ने जारी की अधिसूचना

पटना, भारत वार्ता संवाददाता : बिहार के छह विश्वविद्यालयों में नए फुल टाइम वाइस चांसलर की नियुक्ति पर राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने मुहर लगा दी है. इसको लेकर मंगलवार को राजभवन ने अधिसूचना भी जारी कर दी गई. बता दें कि इसी सिलसिले में मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राजभवन जाकर राज्यपाल से मुलाकात की थी. पटना विश्वविद्यालय के नए कुलपति को लेकर अभी अधिसूचना जारी नहीं की गई है.
राज्यपाल सह कुलाधिपति राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर के आदेश के तहत एल.एन. मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा के कुलपति के पद पर प्रो. संजय कुमार चौधरी को नियुक्त किया गया है। के.एस.डी. संस्कृत विश्वविद्यालय, दरभंगा के कुलपति के पद पर प्रो. लक्ष्मी निवास पाण्डेय को नियुक्त किया गया है। बी.एन. मंडल विश्वविद्यालय, मधेपुरा के कुलपति के पद पर प्रो. बिमलेन्दु शेखर झा को नियुक्त किया गया है। बी.आर.ए. बिहार विश्वविद्यालय, मुजफ्फरपुर के कुलपति के पद पर प्रो. दिनेश चन्द्र राय को नियुक्त किया गया है। जय प्रकाश विश्वविद्यालय, छपरा के कुलपति के पद पर प्रो. परमेन्द्र कुमार बाजपयी को नियुक्त किया गया है। आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय, पटना के कुलपति के पद पर प्रो. शरद कुमार यादव को नियुक्त किया गया है। अधिसूचना के अनुसार सभी नव नियुक्त कुलपति का कार्यकाल पदभार ग्रहण से तीन साल तक के लिए होगा.

Dr Rishikesh

Editor - Bharat Varta (National Monthly Magazine & Web Media Network)

Recent Posts

27 IAS-IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, विकास वैभव मगध रेंज के आईजी बनें

Bharat varta Desk बिहार की NDA सरकार ने रविवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) और… Read More

9 hours ago

पांच मत्रियों संग सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ

Bharat varta desk शुभेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली… Read More

2 days ago

सुवेंदु अधिकारी होंगे बंगाल के सीएम

Bharat varta Desk पश्चिम बंगाल के नए सीएम का सस्पेंस खत्म हो गया है. भारतीय… Read More

2 days ago

गृह मंत्री अमित शाह पटना पहुंचे, कल होगा सम्राट चौधरी मंत्रिमंडल का शपथ गहण

Bharat varta Desk बिहार में सियासी हलचल के बीच कल यानी 7 मई को राजधानी… Read More

4 days ago