
पटना : भाजपा के लौरिया से विधायक और भोजपुरी गीतकार विनय बिहारी के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया गया है। विधायक के खिलाफ पटना के अगमकुआं थाना में एक लड़की के अपहरण का मामला दर्ज किया गया है। पीड़ित पक्ष की लिखित शिकायत पर पटना के अगमकुआं थाना में आरोपी विधायक विनय बिहारी के विरुद्ध IPC की धारा 366 और 120(B) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने विनय बिहारी की पत्नी चंचला बिहारी और उनके एक संबंधी राजीव सिंह के खिलाफ भी केस दर्ज किया है। मामला कॉलेज छात्रा के अपहरण से जुड़ा है। अगमकुआं थाने के थानेदार अभिजीत कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है। लड़की के अगवा करने के मामले में मुकदमा होने के तीन दिन बाद भी उसका पता नहीं चल सका है। इस बारे में विधायक विनय बिहारी से बात की गई तो उन्होंने कहा कि इसके संदर्भ में मुझे कुछ पता नहीं, मैं तो राजीव सिंह का फूफा हूं। पीड़ित परिवार बेवजह मेरे ऊपर आरोप लगा रहा है। इन लोगों को यदि केस करना था तो राजीव सिंह के माता-पिता पर करते। वहीं, दूसीर ओर राजीव सिंह की मां ने कहा कि इसके बारे में मुझे कोई जानकारी नहीं। मेरा बेटा अपने फूफा के साथ रहता है, उसने जो किया उसके लिये उसके फूफा जिम्मेवार हैं, हम लोग नहीं।
Bharat varta Desk कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न मंत्रालयों, निदेशालयों,… Read More
Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More
Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More
Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More
Bharat varta Desk विश्व हिन्दी परिषद की ऑस्ट्रेलिया चैप्टर की अध्यक्ष मधु खन्ना के नेतृत्व… Read More
Bharat varta Desk बिहार को इस हफ्ते नया सीएम मिल जाएगा. नीतीश कुमार के इस्तीफे… Read More