पटना भारत वार्ता संवाददाता: बिहार के बाढ़ विधानसभा का प्रतिनिधित्व करने वाले भाजपा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू ने अपनी ही पार्टी पर प्रहार किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ज्ञानू ने कहा है कि बिहार में भाजपा नेतृत्व विहीन हो गई है। इसके साथ उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी को मार्गदर्शक मंडल में भेजने की तैयारी चल रही है जैसे कि मुरली मनोहर जोशी और आडवाणी जी को भेजा गया है। उन्होंने पार्टी पर हमला करते हुए कहा कि बिहार भाजपा में दो ही प्रमुख नेता हुए एक कैलाशपति मिश्र और दूसरे सुशील कुमार मोदी। मगर आज सुशील कुमार मोदी को तवज्जो नहीं दिया जा रहा है। उन्हें पार्टी के कार्यक्रमों में नीचे बैठाया जाता है। उन्हें अपमानित किया जा रहा है। यह अच्छी बात नहीं है।
बिहार बंद का अरवल में दिखा असर अरवल, भारत वार्ता संवाददाता : संपूर्ण बिहार बंद… Read More
Bharat varta Desk आज भारत बंद है. केंद्रीय और क्षेत्रीय श्रमिक संगठनों से जुड़े 25 करोड़ से अधिक… Read More
Bharat varta Desk पुलिस ने गोपाल खेमका हत्याकांड में बड़ा खुलासा किया है. इस मामले को लेकर मंगलवार… Read More
Bharat varta Desk के उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस बीआर गवई का कहना है… Read More
Bharat varta Desk बिहार के पूर्णिया से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां अंधविश्वास… Read More
Bharat varta Desk बिहार में विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत मतदाता सूची से लाखों नाम… Read More