ब्रेकिंग न्यूज़

भाजपा में कार्यकर्ता बनाते है सांसद, विधायक: धर्मपाल

झारखंड भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा सम्मेलन में बोले संगठन महामंत्री

रांची संवादाता: भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का अभिनंदन सह सम्मान समारोह भाजपा प्रदेश कार्यालय के दीनदयाल सभागार में आयोजित की गई। कार्यक्रम में सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र दिया गया और भविष्य की रणनीति पर चर्चा की गई।
सत्र के पहले बैठक में संगठन महामंत्री धर्मपाल जी ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके प्रयास से ही भारतीय जनता पार्टी के सांसद और विधायक चुने जाते हैं। ऐसे में मोर्चा के कार्यकर्ताओं की भूमिका महत्वपूर्ण हो जाती है।
उन्होंने जिला अध्यक्षों को कहा कि वे इस स्तर पर कार्य करें कि हमारे समाज के लोग मोर्चा के संपर्क में रहें और अपना सुख दुख उनसे जरूर बाटे।
उन्होंने कहा कि भविष्य में विपक्ष समाज के बीच भ्रम फैला सकते हैं, पार्टी से अलग करने का प्रयास समाज के लोगों को किया जाएगा। लेकिन हमारा प्रयास रहेगा कि हम अपने समाज को मुख्यधारा से जोड़ते हुए राष्ट्रवादिता के साथ चलने का प्रयत्न करें तभी सही मामले में मोर्चा सफल होगा।
मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमर कुमार बाउरी ने कहा कि राज्य में अनुसूचित जाति की 22 उपजातियां हैं। जो अभी तक संगठित नहीं हैं। उन सभी को संगठित करना हमारा पहला लक्ष्य होगा। उन्होंने कहा कि आज तक राज्य गठन के बाद से किसी भी संगठन या राजनीतिक संगठन ने दलितों की आवाज बनने की कोशिश नहीं की सिर्फ एक भारतीय जनता पार्टी की अनुसूचित जाति मोर्चा ही है जिन्होंने दलितों की आवाज को उठाने का काम किया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजनाओं के कारण आज हमारे दलित समाज अपने गांव के बीच सर उठा कर जी रहे हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत उन्हें 2 कमरों का पक्का मकान, उसमें बिजली, गैस सिलेंडर, बच्चों के लिए पढ़ाई परिवार के लिए स्वास्थ्य बीमा आदि सुविधा दी जा रही है और इसका लाभ सबसे अधिक दलित समाज के लोगों को ही मिला है।
बैठक में प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू, प्रदेश उपाध्यक्ष, महामंत्री, मंत्री, मीडिया प्रभारी, सोशल मीडिया, आईटी सेल, प्रदेश कार्यसमिति, जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी के पदाधिकारी उपस्थित थे।

Kumar Gaurav

Recent Posts

पुरी में जगन्नाथ यात्रा शुरू, अहमदाबाद में अमितशाह ने की मंगला आरती

Bharat varta Desk पुरी में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा शुरू हो गई है। सबसे… Read More

3 hours ago

बेहोश हुए उपराष्ट्रपति

Bharat varta Desk उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ नैनीताल में तीन दिन के दौरे पर हैं। कुमाऊं… Read More

2 days ago

अब लीडर नहीं,डीलर के हाथो में देश : ललन कुमार

Bharat varta Desk प्सुल्तानगंज महेशी महा दलित टोला में कांग्रेस के सामाजिक न्याय जन चौपाल… Read More

5 days ago

बिहार के कई जिला जज बदले

Bharat varta Desk पटना हाईकोर्ट ने कई प्रिंसिपल जजों को बदल दिया है। कई जज… Read More

6 days ago

प्रधानमंत्री बोले -बिहार समृद्ध होगा तो भारत महाशक्ति बनेगा

Bharat varta Desk बिहार चुनाव को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज एक बार फिर राज्य… Read More

1 week ago

झारखंड शराब घोटाले में पूर्व आईएएस अधिकारी गिरफ्तार

Bharat varta Desk शराब घोटाला मामले में एसीबी ने अब उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग… Read More

1 week ago