बड़ी खबर

भाजपा ने 15 राज्यों का प्रभारी बदला,विनोद तावड़े बिहार और लक्ष्मीकांत बाजपेई झारखंड भाजपा के प्रभारी

Bharat Varta Desk: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व ने बड़ा सांगठनिक बदलाव करते हुए 15 राज्यों के प्रभारी और सह प्रभारी शुक्रवार को बदल दिए। बिहार भाजपा के नए प्रभारी महाराष्ट्र के कद्दावर नेता विनोद तावड़े को बनाया है। यह पद भूपेन्द्र यादव के केन्द्रीय मंत्री बनने के बाद से खाली था। हरिश द्विवेदी सह प्रभारी बने रहेंगे। वहीं दूसरी ओर उत्तर प्रदेश के सांसद लक्ष्मीकांत बाजपेई को झारखंड का प्रभारी बनाया गया है। बिहार के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय को पश्चिम बंगाल का प्रभारी बनाया गया है। विनोद तावड़े अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री और महाराष्ट्र में देवेन्द्र फडणवीस की सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं। अन्य प्रभारियों की सूची संलग्न है।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

उपमुख्यमंत्री के ‘इलाज’ बयान ने बढ़ाई तकरार, राजस्व अधिकारी अड़े

पटना : बिहार राजस्व सेवा संयुक्त महासंघ के अंतर्गत बिरसा एवं बिरसा यूनाइटेड संयुक्त संघर्ष… Read More

5 days ago

प्रभाकर प्रभात रांची ईडी कार्यालय के नए जॉइंट डायरेक्टर

Bharat varta Desk प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए अपर और… Read More

5 days ago

मोदी सरकार के कई सचिव बदले, चंचल कुमार को सूचना प्रसारण मंत्रालय के सचिव का जिम्मा

Bharat varta Desk प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली केद्रीय मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने… Read More

7 days ago

हक व हाईकोर्ट आदेश लागू करने की मांग पर CO/RO का महा-जुटान, सामूहिक अवकाश जारी रखने का ऐलान

पटना, भारत वार्ता संवाददाता : बिहार में अंचलाधिकारी (CO) और राजस्व कर्मचारियों (RO) की हड़ताल… Read More

7 days ago

बिहार के चार आईपीएस अधिकारियों को डीजी रैंक में प्रमोशन

Bharat varta Desk बिहार कैडर के चार आईपीएस अधिकारियों को अपर पुलिस महानिदेशक (ADG) से… Read More

1 week ago