पॉलिटिक्स

भाजपा ने जारी की 57 उम्मीदवारों की पहली सूची

कोलकाता संवाददाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने 57 उम्मीदवारों की पहली सूची शनिवार को जारी कर दी. भाजपा के महासचिव अरुण सिंह ने शनिवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने 57 उम्मीदवारों के नाम पर मुहर लगा दी है. अरुण सिंह ने बताया कि शुभेंदु अधिकारी नंदीग्राम सीट से चुनाव लड़ेंगे. बता दें इसी सीट से बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी चुनाव लड़ने का ऐलान किया है. अधिकारी कुछ महीने पहले ही तृणमूल कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे. भाजपा ने बाघमुंडी सीट को गठबंधन की सहयोगी पार्टी आजसू के लिए खाली रखा है. वहीं बीजेपी ने मोयना से पूर्व क्रिकेटर अशोक डिंडा वहीं डेबरा से पूर्व आईपीएस अधिकारी भारती घोष को उम्मीदवार बनाया है. भाजपा ने पहले और दूसरे चरण के चुनावों के लिए 57 उम्मीदवारों की ये सूची जारी की है. प्रत्याशियों में से छह महिला प्रत्याशी हैं.

Kumar Gaurav

Recent Posts

न्यूजीलैंड को हराकर भारत तीसरी बार बना t20 वर्ल्ड कप का चैंपियन

Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More

2 days ago

निशांत जनता दल यू में शामिल

Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More

3 days ago

नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की की धमाकेदार जीत, केपी शर्मा ओली का सुपड़ा साफ

Bharat varta Desk नेपाल में गुरुवार को हुए राष्ट्रीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती… Read More

4 days ago

निशांत 8 मार्च को ज्वाइन करेंगे जदयू

Bharat varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू की बैठक संपन्न… Read More

4 days ago

यूपीएससी का रिजल्ट आया, अनुज अग्निहोत्री टॉपर

Bharat varta Desk संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का… Read More

5 days ago

बिहार के गवर्नर हटाए गए, नंदकिशोर यादव नागालैंड के गवर्नर क्या

Bharat varta Desk बिहार और पश्चिम बंगाल समेत छह राज्यों के राज्यपालों का फेरबदल किया… Read More

5 days ago