
भागलपुर,भारत वार्ता संवाददाता: भागलपुर में बम विस्फोट की घटनाएं लगातार हो रही हैं। सप्ताह में यह तीसरा मौका है जब बम फटा है। बम विस्फोट की घटनाएं लगातार सामने आ रही है। शनिवार को नाथनगर में रेलवे ट्रैक के पास बम फटा था। आज सोमवार को इस इलाके में फिर बम फटा है। टिफिन बम के विस्फोट से एक 7 साल के बच्चे की मौत हो गई है।
मामला नाथनगर थाना क्षेत्र के मकदूम साह दरगाह घाट का बताया जा रहा है जहां खेल रहे एक बच्चे को टिफिन रखा दिखाई दिया। उसने जैसे ही टिफिन उठाया जोरदार धमाका हुआ। इसका मतलब यह हुआ कि टिफिन में बम रखा हुआ था। 5 दिन पहले भी इस इलाके में बम फटने की घटना हुई थी। दरअसल नाथनगर के इलाके में बम विस्फोट की घटनाएं आम है। कई बार कचरा चुनने वाले बच्चे भी इसकी चपेट में आए हैं मगर पुलिस इस मामले में कोई मुकम्मल कार्रवाई नहीं कर पा रही है। ताजा घटना में घायल बच्चे को अस्पताल ले जाने के दौरान मौत हो गई। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More
Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More
Bharat varta Desk नेपाल में गुरुवार को हुए राष्ट्रीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती… Read More
Bharat varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू की बैठक संपन्न… Read More
Bharat varta Desk संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का… Read More
Bharat varta Desk बिहार और पश्चिम बंगाल समेत छह राज्यों के राज्यपालों का फेरबदल किया… Read More