राज्य विशेष

भागलपुर में नागरिक विकास समिति ने किया शहीदों को नमन

Bharat varta desk: गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर ” शहीदों को नमन “कार्यक्रम का आयोजन तिलकामांझी चौक, भागलपुर में नागरिक विकास समिति (सामाजिक संस्था) द्वारा किया गयाl आजादी के लिए जिन स्वतंत्रता संग्राम के सिपाहियों ने अपने अनवरत संघर्ष से देश को आजादी दिलाई उन सब लोगों ने नमन किया l वक्ताओं ने कहा कि आजादी के लिए हमारे पूर्वजों ने काफी कुर्बानियां दी, लंबे संघर्ष से हमें आजादी मिली इसके महत्व को विशेष रूप से युवाओं को समझना होगा एवं स्वतंत्रता सेनानी के परिवार एवं पूर्व सैनिकों के परिवार को विशेष सम्मान समाज को देना चाहिए l अध्यक्ष जियाउर रहमान एवं सलाहकार रमन कर्ण ने कहा कि हमारे देश की संस्कृति विश्व में सबसे अधिक गौरवशाली है, हमें अपने सामाजिक कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहना चाहिए। इस अवसर पर समिति के उपाध्यक्ष सत्यनारायण प्रसाद, आनंद श्रीवास्तव, प्रो0 एजाज अली रोज, दक्षिणी क्षेत्र की अध्यक्षा कृष्णा शाह, रत्ना गुप्ता, नीरा दयाल ,आदिवासी सुधार समिति के अध्यक्ष राजेश हेंब्रम, पालटन, सुखदेव ,किसकू ,राजेश राय ,नागरिक समिति के मनोज सिंह, मेहताब आलम ,नितेश नंदा ,सतपाल सिंह, मो0 शमीम, सर्वेंद्र सिन्हा एवं व्यास जी सहित कई सदस्य उपस्थित थे।

Kumar Gaurav

Recent Posts

न्यूजीलैंड को हराकर भारत तीसरी बार बना t20 वर्ल्ड कप का चैंपियन

Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More

3 days ago

निशांत जनता दल यू में शामिल

Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More

3 days ago

नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की की धमाकेदार जीत, केपी शर्मा ओली का सुपड़ा साफ

Bharat varta Desk नेपाल में गुरुवार को हुए राष्ट्रीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती… Read More

4 days ago

निशांत 8 मार्च को ज्वाइन करेंगे जदयू

Bharat varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू की बैठक संपन्न… Read More

5 days ago

यूपीएससी का रिजल्ट आया, अनुज अग्निहोत्री टॉपर

Bharat varta Desk संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का… Read More

5 days ago

बिहार के गवर्नर हटाए गए, नंदकिशोर यादव नागालैंड के गवर्नर क्या

Bharat varta Desk बिहार और पश्चिम बंगाल समेत छह राज्यों के राज्यपालों का फेरबदल किया… Read More

6 days ago